लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ऑनलाइन ऐप से मेड बुक कर रहे हैं? पहले जान लें ये 8 जरूरी सेफ्टी टिप्स

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Online Maid Booking Safety Tips: आज के समय में कई लोग घर की साफ-सफाई और दूसरे घरेलू कामों के लिए ऑनलाइन ऐप से मेड बुक करते हैं. यह सुविधा समय बचाती है और जरूरत के मुताबिक मदद भी मिल जाती है हालांकि, किसी नए व्यक्ति को घर बुलाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना समझदारी होती है. ये सुझाव सामान्य सुरक्षा को ध्यान में रखकर बताए गए हैं, ताकि आपका अनुभव आसान, सुरक्षित और भरोसेमंद बना रहे.

बुकिंग से पहले प्रोफाइल ध्यान से देखें

मेड की प्रोफाइल को बिना जल्दबाजी के पढ़ें. उसकी रेटिंग, पुराने ग्राहकों के रिव्यू और उपलब्ध पहचान संबंधी जानकारी जरूर देखें. इससे आपको पहले ही अंदाजा हो जाएगा कि उसकी सेवा कितनी भरोसेमंद रही है.

पहली बार मेड आए तो घर में किसी को जरूर रखें

अगर पहली बार किसी मेड को घर बुला रहे हैं तो कोशिश करें कि उस समय परिवार का कोई सदस्य या भरोसेमंद व्यक्ति भी घर पर मौजूद रहे इससे आप ज्यादा सुरक्षित और सहज महसूस करेंगे.

कीमती सामान पहले ही सुरक्षित जगह पर रख दें

घर में रखे कैश, गहने, जरूरी दस्तावेज और दूसरी कीमती चीजों को खुली जगह पर न छोड़ें. इन्हें पहले ही सुरक्षित स्थान पर रख देना बेहतर होता है. यह एक छोटी लेकिन जरूरी सावधानी है.

सिर्फ वही काम करवाएं जो पहले से तय हो

बुकिंग के समय जिस काम की जानकारी दी गई हो. उसी के अनुसार काम करवाएं. अगर कोई अतिरिक्त काम या निजी मदद की बात करे तो अपनी सुविधा के अनुसार विनम्रता से मना कर सकते हैं.

अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें

बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी, एटीएम से जुड़ी जानकारी या परिवार की निजी बातें किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें. अपनी गोपनीय जानकारी हमेशा अपने तक ही सीमित रखें.

बातचीत और भुगतान ऐप के जरिए ही करें

जहां तक संभव हो. मेड से बातचीत और भुगतान उसी ऐप के माध्यम से करें, जिससे आपने बुकिंग की है. इससे हर जानकारी रिकॉर्ड में रहती है और जरूरत पड़ने पर मदद लेना आसान हो जाता है.

अगर असहज महसूस हो, तो तुरंत कार्रवाई करें

अगर किसी भी समय आपको मेड का व्यवहार ठीक न लगे या आप खुद को असुरक्षित महसूस करें. तो बिना हिचकिचाए काम रोक दें. इसके बाद तुरंत संबंधित ऐप के कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करें.

काम पूरा होने के बाद अपना अनुभव जरूर साझा करें

काम खत्म होने के बाद ईमानदारी से रेटिंग और रिव्यू जरूर दें. आपका फीडबैक दूसरे लोगों को सही फैसला लेने में मदद करता है. साथ ही अच्छी सेवा देने वालों को भी प्रोत्साहन मिलता है.

यह भी पढ़ें: बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले बताएं ये Cyber Safety Tips, वरना पड़ सकता है भारी

The post ऑनलाइन ऐप से मेड बुक कर रहे हैं? पहले जान लें ये 8 जरूरी सेफ्टी टिप्स appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment