लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dhamaal 4 Box Office Day 7: ‘धमाल 4’ ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर वाकई धमाल मचाया हुआ है. ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से जबरदस्त कमाई कर रही है. यहां तक कि वीकडेज में भी इसकी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत बनी हुई है और ये तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘धमाल 4’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

धमाल 4′ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
इंद्र कुमार की कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘धमाल 4’ एकछत्र राज कर रही है. दरअसल इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा मुकाबला नहीं करना पड़ रहा है और ये इस मौके का पूरा फायदा उठा रही है और वीकडेज में भी ये शानदार परफॉर्म कर रही है. वहीं इस फिल्म ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है. इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन 14 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी. फिर दूसरे दिन इसने 22.50 करोड़, तीसरे दिन 28.50 करोड़, चौथे दिन 8.75 करोड़, पांचवें दिन 9.50 करोड़ और छठे दिन 6.75 करोड़ कमाए हैं.

  • वही सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले गुरुवार को 6 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘धमाल 4’ ने रिलीज के सात दिनो में यानी एक हफ्ते में 96 करोड कमा लिए हैं.

ये भी पढ़ें:-आमिर खान के तीनों बच्चे गौरी स्प्रैट को किस नाम से बुलाते हैं? लव जिहाद कंट्रोवर्सी के बीच सामने आया सच

धमाल 4′ ने तोड़ा अक्षय की दो फिल्मों का रिकॉर्ड
‘धमाल 4’ की कमाई में रिलीज के 7वें दिन बेशक गिरावट देखी गई लेकिन इस फिल्म ने अपने फर्स्ट वीक के कलेक्शन 96 करोड़ के साथ न केवल अक्षय कुमार की दो फिल्मों वेलकम टू द जंगल (95.21 करोड़) और भूत बंगला (95.68 करोड़) के ओपनिंग वीक के परखच्चे उड़ा दिए हैं बल्कि ये साल की पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म भी बन गई है.

ये हैं साल की टॉप 10 ओपनिंग वीक कलेक्शन वाली फिल्में

  1. धुरंधर 2- 690 करोड़
  2. बॉर्डर 2- 244.97 करोड़
  3. धमाल 4-96 करोड़
  4. वेलकम टू द जंगल- 95.21 करोड़
  5. भूत बंगला- 95.68 करोड़
  6. कॉकटेल 2- 74.31 करोड़
  7. ओ रोमियो- 52.51 करोड़
  8. अल्फा- 48.4 करोड़
  9. है जवानी तो इश्क़ होना है- 43.53 करोड़
  10. पति पत्नी और वो दो- 33.75 करोड़

ये भी पढ़ें:-Friday OTT Release: ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर K ड्रामा तक 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

December 2026 Theatre Release: शाहरुख खान की ‘किंग’ से लेकर प्रभास की ‘फौजी’ तक, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने दिसंबर में आ रही ये 5 बड़ी फिल्में

‘आवारापन 2’ से प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे अरिजीत सिंह, टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम

प्रियंका चोपड़ा से बिपाशा बसु तक, सांवले रंग की वजह से इन एक्ट्रेसेस को झेलनी पड़ी मुश्किलें

‘पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो…’, तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर

अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!

Kartik Aaryan Wins National Award: नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद बाबा महाकाल के दर पहुंचे कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में भक्ति में लीन आए नजर

Leave a Comment