लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हवाई हमलों का दूसरा दौर शुरू:us ने ईरान के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, ट्रंप बोले- डेडलाइन देना पसंद नहीं – Us Forces Launch Second Wave Of Strikes Against Iran Over Strait Of Hormuz Threats

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वैश्विक व्यापार के लिए सबसे संवेदनशील समुद्री रास्ते होर्मुज को लेकर जारी तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ एक और बड़ा सैन्य एक्शन लिया है। अमेरिकी सेना ने आज दोपहर ठीक 3 बजे (अमेरिकी पूर्वी समयानुसार – ईटी) ईरान के खिलाफ हवाई हमलों के दूसरे दौर (सेकंड वेव) की शुरुआत कर दी। यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति और सेना के कमांडर-इन-चीफ के सीधे निर्देश पर की गई है। इस बीच ईरान के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा? 

इस बीच जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि क्या पुलों पर बमबारी करने से पहले उन्होंने ईरान को कोई डेडलाइन दी है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मुझे डेडलाइन देना पसंद नहीं है, लेकिन उन्हें काफी हद तक पता है, वे पूरी बात जानते हैं। उन्हें बेहतर ढंग से पेश आना चाहिए।’

ईरान के अहवाज में सुनी गई धमाकों की आवाज

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने इराक की सीमा के पास स्थित अहवाज शहर में धमाकों की आवाज़ सुनाई देने की खबर दी है। इस महीने तनाव फिर से शुरू होने के बाद से अमेरिकी सेना ने कई बार अहवाज को निशाना बनाया है।

यह भी पढ़ें: यूक्रेनी हमलों में बर्बाद हुईं रिफाइनरी: रूस को फिर याद आया दोस्त, भारत से मांगा पेट्रोल; रिपोर्ट में दावा

क्या ईरान के सैन्य ठिकानों को तबाह कर रहा है अमेरिका?

अमेरिकी रक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, इन ताजा हमलों का मुख्य उद्देश्य ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को नेस्तनाबूद करना है, जिनका इस्तेमाल वह अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में जहाजों को डराने और धमकाने के लिए करता रहा है। विशेष रूप से होर्मुज में व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को बाधित करने के ईरानी प्रयासों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि वह वैश्विक व्यापार को प्रभावित करने वाली किसी भी हिमाकत के लिए सीधे ईरान को ही जिम्मेदार ठहरा रहा है।

क्या वैश्विक व्यापार पर पड़ेगा इसका सीधा असर?

होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया भर का करीब एक-तिहाई कच्चे तेल का व्यापार होता है। ऐसे में अमेरिका के इस दूसरे दौर के हमलों के बाद इस समुद्री रास्ते पर जहाजों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। अगर ईरान इस हमले का जवाबी पलटवार करता है, तो खाड़ी देशों में एक नया युद्ध छिड़ सकता है, जिससे दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं। अमेरिकी सेना फिलहाल ईरान की हरकतों पर पैनी नजर रखे हुए है और जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:ट्रस्ट ने बरामद की थी अधिक रकम, एसआईटी को बताई कम; मामले को दबाने की थी पूरी कोशिश – Ram Mandir Offering Theft: Trust Recovered Larger Sum But Reported A Lower Amount To The Sit

Aaj Ka Rashifal 16 July:गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें दैनिक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 16 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Hydrogen Train:देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को कल हरी झंडी दिखाएंगी पीएम मोदी, बताया स्वच्छ परिवहन का नया युग – Hydrogen Train: Pm Modi To Flag Off The Country’s First Hydrogen Train On 17 July

डूरंड कप ट्रॉफी टूर का इंफाल में भव्य स्वागत:राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की अगवानी, कब से शुरू होंगे मुकाबले? – Durand-cup-2026-trophy-tour-reaches-imphal-matches-from-july-28-at-khuman-lampak

Aaj Ka Shabd Abodh Maithilisharan Gupt Ki Kavita Ekant Men Yashodhara – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:अबोध और मैथिलीशरण गुप्त की कविता

तड़पकर नहीं, गरिमा से विदा होंगे मरीज:फ्रांस में इच्छामृत्यु को हरी झंडी, नए कानून में क्या है खास? – France National Assembly Gives Final Approval To Assisted Dying Bill

Leave a Comment