लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Irctc New Website:लान्च हुई Irctc की नई वेबसाइट, जानें कितना अलग है और कैसा दिख रहा है नया इंटरफेस – Irctc Upgraded Website Beta Version Launch: Check New Features And Ticket Booking Process Details

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Irctc New Website Beta Version: ट्रेन से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से एक बहुत बड़ा डिजिटल अपडेट सामने आया है। आईआरसीटीसी (IRCTC) की नई और हाईटेक वेबसाइट का नया वर्जन अब पूरी तरह लाइव हो चुका है, जिसके बाद से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी ज्यादा स्मूथ (आसान) और तेज हो गई है। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और छात्रों के बीच हुई विशेष बातचीत के बाद तैयार किए गए इस नए पोर्टल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों के टिकट बुक करने के अनुभव को पूरी तरह बदलना है। बता दें कि नई वेबसाइट पर बुकिंग प्रक्रिया पुराने के तुलना में काफी आसान है, जो बहुत जल्दी से बुक हो रही है। साथ ही पूरी बुकिंग प्रक्रिया में कोई कैप्चा का झंझट नहीं है। आइए इस लेख में समझते हैं कि लाइव हो चुकी इस वेबसाइट में आम लोगों को क्या-क्या बड़े फायदे मिल रहे हैं।




IRCTC Upgraded Website Beta Version Launch: Check New Features and Ticket Booking Process Details

आईआरसीटीसी नई वेबसाइट लाइव
– फोटो : https://www.irctc.co.in/eticket/train-search


वेबसाइट पर लॉगइन और टिकट बुकिंग का तरीका

यात्री अब सीधे आधिकारिक लिंक (https://www.irctc.co.in/eticket/) पर जाकर इस नए और आधुनिक डिजिटल रूप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही, पुरानी वेबसाइट के होमपेज पर भी इस नए वर्जन पर जाने का सीधा विकल्प दे दिया गया है, जहां यात्री टिकट बुक करने के साथ-साथ नए फीचर्स को लेकर अपनी राय और फीडबैक भी दर्ज करा पाएंगे।


IRCTC Upgraded Website Beta Version Launch: Check New Features and Ticket Booking Process Details

आईआरसीटीसी नई वेबसाइट लाइव
– फोटो : https://www.irctc.co.in/eticket/train-search


छात्रों के अनूठे सुझावों से मिली फालतू विज्ञापनों से मुक्ति

वर्ष 2002 में पहली बार शुरू हुई आईआरसीटीसी वेबसाइट पर आज रोजाना औसतन 14.5 लाख से अधिक टिकट बुक होते हैं। इस भारी लोड को संभालने के लिए मलयीव राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) के छात्रों के सुझावों पर पूरे डिजाइन को बदला गया है। नए अपडेट के बाद अब टिकट बुक करते समय यात्रियों को स्क्रीन पर दिखने वाले फालतू विज्ञापनों और चमकती हुई ग्राफिक्स से पूरी तरह मुक्ति मिल गई है।


IRCTC Upgraded Website Beta Version Launch: Check New Features and Ticket Booking Process Details

आईआरसीटीसी नई वेबसाइट लाइव
– फोटो : https://www.irctc.co.in/eticket/train-search


बुकिंग को आसान बनाने के लिए इन 4 मुख्य बातों पर दिया गया ध्यान

  • नो अननेसेसरी कैप्चा- अब बिना वजह के कैप्चा कोड और परेशान करने वाले पॉप-अप विंडोज को पूरी तरह हटा दिया गया है, जिससे ध्यान नहीं भटकेगा।
  • सीट उपलब्धता- ट्रेन में सीटें खाली हैं या नहीं, यह अब सभी क्लास (स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी आदि) के लिए एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • फास्टर चेकआउट- टिकट बुक करने और पैसे चुकाने (पेमेंट) के चरणों को काफी कम कर दिया गया है, जिससे बुकिंग सुपरफास्ट हो गई है।
  • ईजी रिपीट बुकिंग- एक बार यात्रियों की जानकारी भरने के बाद वह सिस्टम में सुरक्षित (सेव) हो जाएगी, जिससे दोबारा टिकट बुक करना बच्चों का खेल होगा।


IRCTC Upgraded Website Beta Version Launch: Check New Features and Ticket Booking Process Details

Indian Railways
– फोटो : Adobe Stock


नया रिजर्वेशन इंजन भी जल्द होगा शामिल

अभी इस अपडेटेड वेबसाइट को शुरुआती अनुभव और फीडबैक के लिए लाइव किया गया है ताकि यात्रियों के सुझावों के आधार पर इसमें आगे और सुधार किए जा सकें। रेलवे प्रशासन इसके बैकएंड में चलने वाले दशकों पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन को भी पूरी तरह अपग्रेड कर रहा है, जिसके पूरा होते ही आने वाले कुछ ही हफ्तों में इस पूरे पोर्टल का अंतिम और फुल फंक्शनल वर्जन सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका-ईरान जंग में खतरनाक मोड़:तेहरान बोला- नई रणनीति से हिला देंगे यूएस की नींव, ट्रंप ने दी चेतावनी – Dangerous Turn In Us Iran Conflict Supreme National Security Council Secretary Mohsen Rezaei Issued Warning

एक्सक्लूसिव:‘हीरो बनने नहीं गई थी’, ‘बिग बॉस 20’ की रेस में रिया अहीर; राहुल गांधी से मुलाकात पर खोले राज – Viral Girl Rhiya Ahir Exclusive Interview On Bigg Boss 20 Rahul Gandhi And Neet Protest

Yash Toxic Box Office Collection Goes Down Day By Day Know Wednesday Collection – Entertainment News: Amar Ujala

काैन हैं निर्मला यादव:श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बनीं सदस्य, मंदिर आंदोलन से जुड़ा रहा परिवार – Nirmala Yadav From Shikohabad Has Been Appointed As Member Of The Ram Mandir Trust

गुरपा-गुझंडी घाटी में रेलवे ट्रैक पर गिरा पहाड़ का मलबा:चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; कई ट्रेनें प्रभावित – Gurpa Ghati Landslide Debris On Rail Track Goods Train Driver Averts Major Accident Gaya Today Bihar News

जेलर 2 रिलीज डेट:‘जेलर 2’ की रिलीज डेट नहीं होगी पोस्टपोन, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रजनीकांत की फिल्म – Jailer 2 Release Date Rajnikanth Jailer 2 Will Not Be Postponed And Will Be Released On 15 October

Leave a Comment