लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया. लेकिन अब तीसरे हफ्ते में इसकी बॉक्स ऑफिस पर से पकड़ ढीली पड़ती जा रही है और इसके कलेक्शन में भी गिरावट देखी गई है. तीसरे सोमवार को ये एक्शन-एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म लाखों में सिमट गई थी. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को कितने नोट छापे हैं?

‘वेलकम टू द जंगल’ ने 19वें दिन कितना कलेक्शन किया?
अहमद खान निर्देशित ‘वेलकम टू द जंगल’ ने दो हफ्ते फुल बॉक्स ऑफिस पर राज किया. यहां तक कि वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की आलिया भट्ट स्टारर फिल्म अल्फा के आने का भी इस पर कोई असर नहीं पड़ा था लेकिन रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री करते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ को अजय देवगन की ‘धमाल 4′ से मुकाबला करना पड़ा और इस नई रिलीज ने अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई को चौपट कर दिया. हालांकी तीसरे वीकेंड तक इसने करोडों में ही कमाई की थी लेकिन तीसरे मंडे से इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है. वहीं तीसरे मंगलवार को इसकी कमाई में मामूली तेजी देखी गई.

  • वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 93.15 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 31.90 करोड़ कमाए हैं.
  • वहीं 15वें दिन इस फिल्म ने 1 करोड़, 16वें दिन 1.60 करोड़, 17वें दिन 1.90 करोड़ और 18वें दिन 55 लाख कमाए.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 75 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसके बाद इस फिल्म की 19 दिनों की कुल नेट कमाई अब 130.85 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-‘तारक मेहता’ में नहीं कटेगा ‘जेठालाल’ का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच

‘वेलकम टू द जंगल’ ने कितना कमा डाला मुनाफा
‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 19 दिनों में 130.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ये फिल्म 125 करोड़ के बजट में बनी है यानी इसने अपनी लागत से ज्यादा की कमाई कर सक्सेफुल का टैग तो हासिल कर लिया है. अब फिल्म के प्रॉफिट की बात करें तो  इस फिल्म ने 4.68 फीसदी मुनाफा कमा लिया है. 

ये भी पढ़ें:-The Odyssey BO Day 1 Prediction: पहले दिन ‘ओपनहाइमर’ को मात दे सकती है ‘द ओडिसी’? जानें- ओपनिंग डे प्रीडिक्शन और एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment