लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Manipur Violence:मणिपुर में असम राइफल्स कैंप पर भीड़ का हमला, तीन वाहन फूंके; तलाशी अभियान के बाद भड़की हिंसा – Mob Vandalises Assam Rifles Camp, Torches Vehicles After Search Operation Conducted In Manipur

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मणिपुर के सेनापति जिले में असम राइफल्स के एक कैंप पर मंगलवार रात हिंसक भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ ने कैंप पर पथराव किया, तोड़फोड़ की और सुरक्षा बलों के तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना उस तलाशी अभियान के कुछ घंटे बाद हुई, जिसे असम राइफल्स ने विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया था। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के अनुसार, असम राइफल्स को सूचना मिली थी कि माकुइलोंगदी इलाके में हथियारबंद उग्रवादी मौजूद हैं। यह स्थान एनएससीएन (आईएम) के ओकलोंग स्थित निर्धारित कैंप से करीब दो किलोमीटर पश्चिम में है। इसी सूचना के आधार पर इलाके में गश्त और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

संघर्षविराम नियमों के उल्लंघन की सूचना

अधिकारियों ने बताया कि खुफिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला था कि कुछ हथियारबंद उग्रवादी निर्धारित कैंपों से बाहर हथियार और वर्दी के साथ घूम रहे थे। इसे संघर्षविराम (सीजफायर) के नियमों का उल्लंघन माना गया। इस संबंध में सीजफायर मॉनिटरिंग ग्रुप (सीएफएमजी) को भी औपचारिक रूप से जानकारी दी गई थी।

ग्रामीणों ने रोका तलाशी अभियान

वहीं, तलाशी अभियान के दौरान जब असम राइफल्स की टीम माकुइलोंगदी और ओकलोंग गांवों की ओर बढ़ी, तब स्थानीय लोगों, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, ने जवानों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। इससे इलाके में तनाव बढ़ गया।

रात में कैंप पर हमला

अधिकारियों के मुताबिक, रात करीब नौ बजे खबर मिली कि सेनापति शहर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो रहे हैं और असम राइफल्स कैंप की ओर बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों की टीम तलाशी अभियान से वापस लौट आई। इसके बावजूद रात करीब 9:30 बजे बड़ी भीड़ कैंप तक पहुंच गई और पथराव शुरू कर दिया। भीड़ ने कैंप की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ आगजनी की भी कोशिश की।

तीन वाहन क्षतिग्रस्त, एक नागरिक की कार भी जली

हिंसा के दौरान असम राइफल्स के एक हल्के वाहन को आग लगा दी गई। इसके अलावा दो ट्रकों को पलटकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस दौरान एक नागरिक की कार भी आग की चपेट में आ गई।

पुलिस और सीआरपीएफ ने संभाला मोर्चा

स्थिति बिगड़ने पर असम राइफल्स ने मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए न्यूनतम बल का इस्तेमाल किया। इसके बाद सेनापति पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की अतिरिक्त टीमें मौके पर भेजी गईं, जिसके बाद हालात पर काबू पाया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Noida Fire:इलेक्ट्रिक कार-बाइक चार्ज करते समय न करें ये 4 गलतियां, वरना हो सकता है नोएडा ममूरा जैसा हादसा – Noida Mamura Village Fire Raises Alarm 4 Ev Charging Mistakes Every Electric Bike Owner Should Avoid

इंग्लैंड-अर्जेंटीना सेमीफाइनल में किसका चलेगा जादू?:छह खिलाड़ी जिनपर रहेंगी नजरें, कौन दिलाएगा फाइनल का टिकट? – England Vs Argentina: Six Key Players Who Could Decide The Fifa World Cup 2026 Semi-final

Bihar News:प्रशांत किशोर की पार्टी से चुनाव में उतरे तीन दिग्गज Bjp में; बिट्टू सिंह के साथ केसी सिन्हा भी – Bankipur By-election : Several Jan Suraaj Leaders, Including Bittu Singh And Kc Sinha, Joined The Bjp: Pk

‘पीओके आजाद नहीं बल्कि गुलाम कश्मीर’:अपने ही बिछाए जाल में फंसा पाकिस्तान, 80 हजार लोगों ने कर दी बगावत – Pojk Protest People Said Pok Is Not Disputed Territory It Is Occupied Territory Target Pakistan Army

डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल:’दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश; फर्श भी कराया – Siddharthnagar Murder Case Husband Murders Wife Buries Her Body Inside House After Love Marriage

Explainer:क्यों 18 दिन से भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक, ऐसे अनशन से कब-कब झुकी सरकारें, कौन से रहे बेअसर? – Why Is Sonam Wangchuk On A Hunger Strike? Which Hunger Strikes Succeeded And Which Failed?

Leave a Comment