लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बलूचिस्तान ने पाकिस्तान को करारा झटका देते हुए खुद को आजाद देश घोषित कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक बयान शेयर किया गया है, जिसमें ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ के नाम से बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश घोषित किए जाने का दावा किया गया है. वायरल लेटर में कहा गया है कि बलूचिस्तान की सेना ने क्षेत्र के 85 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है. इसके साथ ही देश का झंडा, राष्ट्रगान, नई करेंसी और प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने का भी दावा किया गया है.

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए लेटर में यह भी कहा गया है कि नई सरकार के पास क्षेत्र का खनिज, गैस क्षेत्रों और कोयला खदानों पर पूरा नियंत्रण है. इसके अलावा पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों से बड़ी संख्या में लोगों के इस्तीफा देकर बलूचिस्तान का साथ देने का भी जिक्र किया गया है. 

पाकिस्तान के खिलाफ कई बार हुआ विरोध प्रदर्शन

बलूचिस्तान में लंबे समय से तनाव चल रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ कई बार विरोध प्रदर्शन भी हुआ. बलूचिस्तान के लोगों ने आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी भी की. अब बलूचिस्तान के खुद के आजाद घोषित करने के बाद पाक का सिरदर्द और ज्यादा बढ़ गया है.
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा

अहम बात यह भी है कि वायरल लेटर के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसके साथ ही अभी तक किसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्था या मान्यता प्राप्त सरकार ने बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने की घोषणा नहीं की है. 

बलूचिस्तान में पिछले कुछ महीन में हिंसा बढ़ी है. यहां जातीय बलूच विद्रोही और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादी सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं. पांच जुलाई से अब तक 109 आतंकवादी मारे गए हैं, जिनमें 71 आतंकवादी ऑपरेशन शाबान के दौरान मारे गए. यह अभियान पाकिस्तान सेना, फ्रंटियर कोर (एफसी) और बलूचिस्तान पुलिस ने मिलकर चलाया था. हालांकि अब स्थिति और ज्यादा बदल गई है.

यह भी पढ़ें : हॉर्मुज में दो जहाजों के बीच भीषण टक्कर, ‘बल्क कैरियर’ के उड़े परखच्चे, ईरान ने बचाई क्रू के 23 लोगों की जान

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मोसाद का ऑपरेशन ईरान, अमहदीनेजाद को बनाया था मोहरा, तेहरान की सत्ता सौंपने की थी तैयारी, फिर क्या हुआ

लश्कर के सरगना आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ भारत ने निकाला गैर जमानती वारंट, अब इस कोर्ट में चलेगा केस

होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- ‘जहाजों को निशाना बनाना बंद करो’

महंगा तेल, कमजोर रुपया और बढ़ती महंगाई: हॉर्मुज संकट से रसोई पर मंडराया खतरा, जानें भारत को क्यों रहना होगा तैयार

‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका…’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा

लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी

Leave a Comment