लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

विदेश मंत्रालय ने कहा:तय नियमों के तहत जारी किया जाता है पासपोर्ट, देश में कितने फीसदी लोगों के पास दस्तावेज? – Mea: Passports Are Issued In Accordance With Established Rules; Only 8% Of Countryman Has This Documents

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने इस दौरान भारतीय पासपोर्ट, कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपों पर विस्तार से जानकारी दी। सबसे पहले पासपोर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय पासपोर्ट एक आधिकारिक दस्तावेज है, जिसे पासपोर्ट अधिनियम 1967 के तहत भारत सरकार जारी करती है। इसका उद्देश्य भारतीय नागरिकों की विदेश यात्रा को नियंत्रित करना है। पासपोर्ट जारी करने से पहले पूरी तरह जांच और तय प्रक्रिया का पालन किया जाता है। उन्होंने बताया कि देश में अभी भी आठ प्रतिशत से कम लोगों के पास ही पासपोर्ट है।

यह भी पढ़ें- MEA: ‘सबसे ज्यादा भारतीय नाविकों की मौत हुई’, फारस की खाड़ी में हमलों पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

निज्जर मामले में कनाडा पुलिस के रुख पर क्या बोला MEA

निज्जर हत्या मामले पर कनाडा की पुलिस (आरसीएमपी) के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि भारत ने इन टिप्पणियों पर ध्यान दिया है। ये बयान हाल ही में अमेरिका में सामने आए आरोपपत्र के अनुरूप हैं, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को जिम्मेदार बताया गया है। भारत ने दोहराया कि वह आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ पर MEA की प्रतिक्रिया

इसके अलावा अमेरिका द्वारा लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगी गोल्डी बराड़ पर आरोप लगाए जाने के सवाल पर एमईए ने कहा कि अमेरिका के न्याय विभाग की कार्रवाई और घोषणाओं को भारत ने देखा है। भारत पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला संगठित अपराध, आतंकवाद, नशा तस्करी, मानव तस्करी और अवैध हथियारों का नेटवर्क समाज के लिए गंभीर खतरा है। विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत और अमेरिका के बीच इन मुद्दों पर मजबूत और लगातार बढ़ता सहयोग है। दोनों देशों की एजेंसियां कई वर्षों से मिलकर काम कर रही हैं और यह सहयोग आगे भी और मजबूत होता रहेगा। कुल मिलाकर, विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि भारत कानून व्यवस्था और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्त रुख अपनाए हुए है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

यह भी पढ़ें- Bengal: 19 साल बाद कोलकाता लौटेंगी लेखिका तस्लीमा नसरीन, भाजपा सरकार आयोजित कराएगी ‘कट्टरता विरोधी’ कार्यक्रम

पीओके में प्रदर्शन की वजह दशकों का शोषण- एमईए

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। भारत ने कहा कि वहां का यह गुस्सा पाकिस्तान की कई दशकों से चली आ रही नीतियों का नतीजा है, जिनमें लोगों का शोषण किया गया, उनके बुनियादी अधिकार छीने गए और इलाके का गलत तरीके से प्रशासन चलाया गया। रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि पाकिस्तान की सरकार ने प्रदर्शनकारियों की जायज मांगों को सुनने के बजाय उन पर ज्यादा बल प्रयोग किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं और बच्चों तक के साथ सख्ती की गई, खाने-पीने की चीजों और दवाइयों जैसी जरूरी सप्लाई रोक दी गई, इंटरनेट बंद कर दिया गया और निहत्थे लोगों पर जानलेवा बल का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान से इन गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों और गलत कामों का जवाब मांगना चाहिए।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल मंत्रालय का हॉकी इंडिया को निर्देश:असुंता लाकड़ा के आरोपों की हो जांच, आंतरिक शिकायत समिति को सौंपा मामला – Sports Ministry Directed Hockey India To Investigate Allegations By Former India Captain Asunta Lakra

Delhi Crime:दिल्ली पुलिस के आरोपी सिपाही मनीष भाटी ने की खुदकुशी, पत्नी की हत्या के बाद से था फरार – Accused Delhi Police Constable Manish Bhati Shot Himself

Ind Vs Eng:इंग्लैंड दौरे के बाद गंभीर के कोचिंग स्टाफ में हो सकता है बदलाव, डेशकाटे की हो सकती पद से छुट्टी? – Ind Vs Eng: Gautam Gambhir Coaching Staff Can Be Changed After England Tour, Ryan Ten Doeschate Might Leave

बिरही-निजमुला मार्ग पर हो रहा भूस्खलन:बिना बारिश के ही दरक रही ‘काली चट्टान’, हर पल बना है दुर्घटना का खतरा – Landslide On Birhi-nijmula Route Black Rock Cracking Even Without Rain Constant Risk Of Accidents.

Amit Shah-cm Yogi Meet:गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम योगी, करीब 40 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा – Chief Minister Yogi Adityanath Arrived At Kartavya Bhawan And Met Home Minister Amit Shah

Explainer:पिछली बार से कितनी बदली अमेरिका-ईरान की जंग, मध्यस्थता में नाकामी के बाद पाकिस्तान की क्या कूटनीति? – Us Iran War Hormuz Strait West Asia Conflict Attacks In Bahrain Jordan Kuwait Uae Tehran Donald Trump Pakistan

Leave a Comment