लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar Iran-us Conflict Hits Merchant Navy Sailor From Gopalganj Killed In Ship Attack – Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य संघर्ष का असर अब बिहार तक महसूस किया जा रहा है। गोपालगंज जिले के थावे बाजार निवासी एक युवक की विदेश में मौत की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान स्थानीय व्यवसायी संजय गुप्ता के पुत्र सोनू कुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जो दुबई में एक मर्चेंट शिप पर कार्यरत थे।

हमले में हुई मौत

परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि ईरान-अमेरिका संघर्ष के दौरान हुए एक हमले में सोनू कुमार गुप्ता की मौत हो गई। हालांकि, घटना से संबंधित आधिकारिक विवरण का परिवार को अभी इंतजार है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थावे बाजार में पसरा सन्नाटा

सोनू के पिता संजय गुप्ता थावे बाजार में जूता-चप्पल की दुकान चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद मंगलवार को उनकी दुकान बंद रही। जैसे ही घटना की जानकारी बाजार और आसपास के लोगों को मिली, बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और स्थानीय लोग परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचने लगे। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है?

पार्थिव शरीर का इंतजार

परिवार अब सोनू के पार्थिव शरीर के भारत लाए जाने का इंतजार कर रहा है। परिजनों का कहना है कि उन्हें अभी तक शव को स्वदेश लाने की प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताओं को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द सोनू का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव थावे पहुंचाया जाए, ताकि पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा सके।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और रवि किशन तक, इन नेताओं ने पवन कल्याण को दी जन्मदिन की बधाई; इस बात की तारीफ की – Pm Modi To Amit Shah And Ravi Kishan Congratulate Pawan Kalyan On His Birthday

गठबंधन में खटास?:पीएम पद पर विजय की दावेदारी से कांग्रेस असहमत, बोली- 2029 के लिए राहुल गांधी ही पहली पसंद – Congress-tvk Alliance Faces Strain Over Vijay Pm Pitch; Congress Backs Rahul Gandhi For 2029

कैसी है अन्ना हजारे की तबीयत?:डॉक्टरों की निगरानी में इलाज, इतने दिन और अस्पताल में रहेंगे, सेहत पर आया अपडेट – Anna Hazare Health Update: Social Activist Improving, To Remain In Mumbai Hospital For Two More Days

अंकित हत्याकांड:मुझे हाथ-पांव में बेड़ियां डालकर ले जाए पुलिस, गैंगस्टर को एनकाउंटर का डर, कोर्ट में दी अर्जी – Ankit Baliyan Murder Case: Gangster Rakesh Alias Pampu Fears Fake Encounter, Seeks Protection From Court

Pawan Kalyan Birthday:रीमेक फिल्मों से बदली पवन कल्याण की किस्मत, जानें ऐसी 10 फिल्मों के बारे में – Pawan Kalyan Birthday From Gabbar Singh To Vakeel Saab 10 Remake Films That Became His Biggest Hits

लाहौर:पीएम मोदी ने आतंकवाद पर लगाई थी लताड़, लेकिन एससीओ ने पाकिस्तान को दे दिया तोहफा – Sco Names Pakistan Lahore As Its Tourism And Cultural Capital After Pm Modi Slam Over Terrorism

Leave a Comment