लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारत में इन 10 हॉलीवुड फिल्मों ने मचाई जमकर तबाही, मिलकर कूटे 2100 करोड़ से ज्यादा, 100 करोड़ से नीचे एक भी नहीं

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Hollywood Top 10 Highest Grossing Films In India: भारत में हॉलीवुड फिल्मों का भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. अब तक कई हॉलीवुड फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की है. आज हम आपको भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 हॉलीवुड फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. इसमें एक भी फिल्म ऐसी नहीं है जिसकी कमाई 100 करोड़ रुपये से नीचे हुई हो. सभी ने मिलकर भारत से 2100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.

‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’

‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ साल 2022 में रिलीज हुई थी. ये भारत में हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक इसका इंडिया में कलेक्शन 390.6 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें: 19 साल में पूरी तरह बदल गईं बॉबी देओल की हीरोइन, अब ऐसी दिखती हैं उर्वशी शर्मा

‘एवेंजर्स: एंडगेम’

एवेंजर्स: एंडगेम ने भारतीय सिनेमाघरों में साल 2022 में दस्तक दी थी. इस फिल्म का इंडिया में टोटल नेट कलेक्शन 373.22 करोड़ रुपये हुआ था.

‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’

लिस्ट में तीसरे नंबर पर ‘एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर’ शामिल है. ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी. इंडिया में इसका कलेक्शन 222.69 करोड़ रुपये हुआ था.

‘स्पाइडरमैन: नो वेम होम’

भारत में हॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में ‘स्पाइडरमैन: नो वे वेम’ होम चौथे नंबर पर है. 2021 की इस फिल्म का कलेक्शन 212 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. 

‘अवतार: फायर एंड एश’  

अवतार फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म यानी ‘अवतार: फायर एंड एश’ भी इस लिस्ट में शामिल है. 2025 की इस मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 190.5 करोड़ रुपये कमाए थे.

ये भी पढ़ें: कोविड में अलग होने वाले थे अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक, इन दो लोगों ने बचाया रिश्ता, किया खुलासा

‘द जंगल बुक’

एक दशक पुरानी फिल्म ‘द जंगल बुक’ इस लिस्ट में छठे नंबर पर है. साल 2016 की मूवी ने भारत में 188 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

‘द लायन किंग’

द जंगल बुक के बाद अगला नंबर ‘द लायन किंग’ का है. ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150.09 करोड़ रुपये बटोरकर ले गई थी.

नंबर 8, 9 और 10 पर ये फिल्में

141.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अवतार (2009) लिस्ट में आठवे नंबर पर है. नौवां स्थान मुफासा: द लायन किंग’ (2024) को मिला जिसने 135.35 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं 10वें बंबर पर ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ मौजूद है. 2024 की इस फिल्म ने भारत में 135 करोड़ रुपये कमाए थे.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment