लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘अब शिक्षा में क्रांति का समय’:राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा, सरकार और शिक्षा मंत्री पर क्या लगाए आरोप? – Modi Govt Silent On Corruption In Education; Time For Revolution In This Sector: Rahul Gandhi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था अब ‘बेईमान वसूली का तंत्र’ बन गई है। उन्होंने कहा कि अब शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का समय आ गया है। राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत छात्रों से अपने दूसरे संवाद से पहले यह बात कही। 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने चुप्पी साध ली है। उन्होंने कहा कि दोनों ने जवाबदेही से मुंह मोड़ लिया है।

सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘भ्रष्ट, अन्यायी, पक्षपाती, बेईमानी- ये चार शब्द मेरे नहीं, ये देश के छात्र आज भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। सच यही है कि भारत की शिक्षा व्यवस्था अब एक बेईमान वसूली तंत्र बन चुकी है।’

कांग्रेस नेता ने क्या आरोप लगाए?

उन्होंने आगे कहा, ‘जो व्यवस्था बच्चों के भविष्य को तैयार करने के लिए बनी थी, वो आज उन्हें और उनके परिवार को कर्ज, तनाव और निराशा में धकेल रही है।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘इसी भ्रष्टाचार ने पेपर लीक माफिया को जन्म दिया, जो तैयारी कर रहे लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत एक झटके में लूट लेता है।’

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा गबन: ‘पहले चोरी फिर पछतावा का दिखावा करना RSS का चरित्र’, कांग्रेस ने केंद्र पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘यहां दोषी ठेकेदारों और अधिकारियों को ठेके और तरक्की मिलती है। लेकिन सजा किसे मिलती है? उन छात्रों को, जिन्हें टूटे सपनों के साथ अकेले छोड़ दिया जाता है।’ उन्होंने कहा, मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री यह सब देख रहे हैं। लेकिन उन्होंने चुप्पी चुनी है। जवाबदेही से मुंह मोड़ लिया है। और मीडिया में? बस एक लंबा सन्नाटा है। अब बहुत हुआ। अब शिक्षा में क्रांति का वक्त है।  राहुल गांधी ने छात्रों से अपील की कि वे 17 जुलाई को देहरादून में उनसे जुड़ें और ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को और मजबूत बनाएं।  

कोटा की रैली में राहुल गांधी ने क्या कहा था?


  • राहुल गांधी ने 17 जून को राजस्थान के कोटा में ‘छात्रों की गूंज’ की पहली रैली को संबोधित किया था। वह आगे भी दूसरे शहरों में ऐसी रैलियों को संबोधित करेंगे।

  • कोटा की रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि भारत की शिक्षा व्यवस्था चयन की व्यवस्था नहीं, बल्कि अस्वीकृति की व्यवस्था बन गई है।

  • उन्होंने आरोप लगाया था कि यह छात्रों और मध्यम वर्ग के परिवारों पर जरूरत से ज्यादा आर्थिक बोझ और तनाव डालती है। 

  • उन्होंने यह भी कहा था कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था बहुत अधिक तनावपूर्ण और अन्यायपूर्ण है।

  • राहुल गांधी ने कहा था, भारत की शिक्षा व्यवस्था एक वसूली की मशीन बन गई है। हम ऐसी व्यवस्था चाहते हैं, जो आपको बड़े सपने देखने का अवसर दे।  

  • उन्होंने यह भी कहा था कि देश के युवाओं को बहुत अधिक दुख, तनाव और निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर छात्रों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि भारत की शिक्षा व्यवस्था बच्चों पर दबाव डालती है, उन्हें तनाव देती है और उनका मनोबल तोड़ देती है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘फार्मा सेक्टर भारत की रणनीतिक ताकत’:शाह ने शोध और नवाचार पर दिया जोर; चीन से मुकाबले की क्या है तैयारी? – Pharma Sector Is India’s Strategic Asset, Says Amit Shah, Stresses Need For Innovation

श्रीनगर:जम्मू कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दिखाई जाएंगी 41 देशों की 135 फिल्में, आगाज 7 सितंबर से – 135 Films From 41 Countries Will Be Screened At Jammu & Kashmir’s First International Film Festival.

हरियाणा:लॉरेंस बिश्नोई गैंग से करनाल विधायक को धमकी, कहा- तुझे और तेरे बेटे को गोलियों से कर देंगे छलनी – Haryana: Karnal Mla Receives Threat From Lawrence Bishnoi Gang

अभ्यर्थियों की बात मान गई सरकार :bpsc Tre-4 में एकल परीक्षा का एलान; सीएम सम्राट चौधरी ने क्या बताया? – Student Protest Candidates Regarding Single-stage Exam For Bpsc Tre Bssc Si Recruitment Dilip Kumar.

रक्षाबंधन से पहले भाई-बहन की मौत:लाचार मां विदेश से नहीं आ सकी पंजाब, वीडियो पर देखा बच्चों का अंतिम संस्कार – Brother And Sister Die Of Snakebite In Punjab

यूपी:इस जिले में बनी देश की पहली ‘शेर’ राइफल, वजन कम, दोगुनी रेंज, ज्यादा घातक; 1 मिनट में करती इतनी फायरिंग – Up Country First Rifle Manufactured District Lighter Double Range And More Lethal Cap

Leave a Comment