लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मानसून का कहर:उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, सैकड़ों सड़कें बंद; Imd ने जारी किया अपडेट – Monsoon: Heavy Rain Himachal Uttarakhand Landslide Flood Road Closure Imd Weather Alert, Normal Life Disrupted

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन तथा मलबा आने से हालात बिगड़ गए हैं। दोनों राज्यों में 300 से अधिक सड़कें बंद हैं, जिससे कई इलाकों का संपर्क टूट गया है। उत्तराखंड में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 120 सड़कें, जबकि हिमाचल प्रदेश में 189 सड़कें, 146 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 104 पेयजल योजनाएं बंद हैं। वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा बह जाने से फंसे करीब 100 श्रद्धालुओं को रस्सियों के सहारे सुरक्षित निकाला गया। बारिश के कारण सड़कें खोलने का काम प्रभावित हो रहा है। उधर, मिजोरम में लगातार बारिश के बीच चार यात्री बाढ़ के पानी में फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। महाराष्ट्र के पुणे में कचरा प्लांट में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। बचाव दल ने मलबे में फंसे 14 लोगों को निकाल लिया है। बचाव अभियान जारी है।

इधर मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के 7 राज्यों में अगले 5 दिन बहुत कम बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी की नई सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक बादल पूर्व और पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा की तरफ चले गए हैं। देश के जिन हिस्सों में मानसून थोड़ा बहुत सक्रिय है, वहां सड़कों पर पानी भरने, नदियों में बाढ़ आने जैसी घटनाएं हो रही हैं।

किन्नौर में हवा में लटका वैली ब्रिज ढहा, शिमला में दो कार क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हवा में लटका वैली ब्रिज शनिवार रात ढह गया। इससे सांगला घाटी का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। बीते शुक्रवार को भारी बारिश के बाद ब्रिज के निचले हिस्से से लैंडस्लाइड हो गया था। इससे ब्रिज हवा में लटका था। शिमला के रझाना में भी बीती रात में पहाड़ी से लैंडस्लाइड से दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। प्रदेश के पांच जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी के कुछ क्षेत्रों में रविवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

रुद्रप्रयाग में भूस्खलन के बाद दो घंटे तक बंद रहा बद्रीनाथ हाईवे

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के सिरोबगड़ में भूस्खलन के कारण लगभग दो घंटे तक बंद रहने के बाद, शनिवार को बद्रीनाथ हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया गया। भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा गिरने से सुबह करीब 3:30 बजे हाईवे जाम हो गया था, जिससे इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। दूसरी ओर बारिश के कारण गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

खराब मौसम के कारण कटड़ा में हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

सप्ताहांत पर शनिवार को धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में सुहावने मौसम के बीच यात्रा जारी रही। खराब मौसम के कारण कटड़ा से संचालित हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही। इससे हेलिकॉप्टर सेवा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को पैदल, घोड़े, पालकी अथवा पिट्ठू सेवाओं का सहारा लेकर भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा। मौसम विभाग की संभावनाओं को देखते हुए यात्रा के दौरान बारिश होने की आशंका भी बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:  आफत की बारिश: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक मानसून का कहर, भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही; IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आईएमडी ने रविवार के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, सुबह के समय गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, अगले एक सप्ताह तक व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शनिवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 91 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में है। शुक्रवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 65 था, जो भी इसी श्रेणी में था।

राजस्थान में श्रीगंगानगर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

शनिवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलीं और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश चूरू जिले के राजगढ़/सादुलपुर में 55 मिमी दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान श्री गंगानगर में 42डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान सिरोही में 21 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले चार-पांच दिनों में भी राज्य में बारिश के कम आसार हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सूटकेस हत्याकांड में खुलासा:सीसीटीवी से मिला सुराग, चेन्नई पुलिस ने मणिपुर से आरोपी दंपती को किया गिरफ्तार – Chennai Suitcase Murder Solved, Couple Arrested In Manipur After Nationwide Manhunt

नीट पीजी:बिजली फॉल्ट से समय पर शुरू नहीं हुआ पेपर, पांच सितंबर को होगी पुनर्परीक्षा, एनबीईएमएस ने दिया जवाब – Nta: Neet Pg Paper Delayed Due To Power Fault, Candidates Wait At Jaipur Exam Centre

उत्तराखंड:सीमांत दारमा वैली का 58 फीसदी इलाका भूस्खलन के मुहाने पर, वाडिया संस्थान के अध्ययन में हुआ खुलासा – Uttarakhand: 58 Percent Of The Border-region Darma Valley Is On The Verge Of Landslides, Reveals Wadia Institu

सनी देओल की झोली में आई नई फिल्म, राजकुमार संतोषी हो सकते हैं निर्देशक; ‘घातक’ से है खास कनेक्शन – Sunny Deol New Film Annouce Ghatak Ghus Ke Maarega Rajkumar Santoshi Will Direct To Project

मन की बात लाइव:पीएम मोदी ने सूर्यपथ तिरंगा अभियान का किया जिक्र, ड्रग्स के खिलाफ जागरुकता का दिया संदेश – Pm Modi Mann Ki Baat Live Updates Prime Minister Narendra Modi Address Nation Broadcast 137th Episode

अमेरिका में फिर गोलीबारी:साउथ कैरोलिना के पार्क में फायरिंग; एक पुलिस अधिकारी की मौत, दूसरा घायल – Us Shooting In South Karolina Park Policeman Died Another Injured

Leave a Comment