लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Norway Vs England Live:इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू, हालंद और हैरी केन पर नजरें – Norway Vs England Live Fifa World Cup 2026 Quarter-final Football Match Result Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

02:33 AM, 12-Jul-2026

Norway vs England Live: मुकाबला शुरू

नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। दोनों ही टीमों की नजर सेमीफाइनल पर है। नॉर्वे की टीम पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है, जबकि इंग्लैंड दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी। 

 

  • दोनों देशों के बीच अब तक 12 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड ने सात मैच जीते हैं, जबकि नॉर्वे को सिर्फ दो जीत मिली हैं। तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
  • हालांकि नॉकआउट मुकाबलों में इतिहास से ज्यादा मौजूदा फॉर्म मायने रखती है और नॉर्वे पहले ही ब्राजील जैसी दिग्गज टीम को हराकर अपनी क्षमता साबित कर चुका है।
  • विश्वकप में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी। इससे पहले दोनों टीमों ने आठ मैच दोस्ताना खेले, जबकि चार बार ओलंपिक में आमने-सामने आए।
  • आठ दोस्ताना मैचों में इंग्लैंड ने छह में जीत हासिल की और दो मैच ड्रॉ रहे। वहीं, ओलंपिक में चार मैचों में नॉर्वे ने दो में जीत हासिल की और एक मैच इंग्लैंड ने जीता। एक मैच ड्रॉ रहा।

02:31 AM, 12-Jul-2026

Norway vs England Live: सेमीफाइनल में किससे होगा मुकाबला?

नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में अटलांटा स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेगी।

02:31 AM, 12-Jul-2026

Norway vs England Live: नॉर्वे के अनसुने हीरो हैं ऑरजान नायलैंड

नॉर्वे की टीम की बात हो तो सबसे ज्यादा चर्चा हालंद की होती है, लेकिन मुख्य कोच स्टाले सोलबक्केन की टीम के एक अनसुने हीरो गोलकीपर ऑरजान नायलैंड भी हैं। उन्होंने विश्व कप के इस संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया है। खास तौर पर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में ब्राजील के खिलाफ उन्होंने अहम पेनाल्टी बचाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

02:30 AM, 12-Jul-2026

Norway vs England Live: एर्लिंग हालंद ने रचा इतिहास

एर्लिंग हालंद ने नॉर्वे के लिए सिर्फ 46 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 50 गोल पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह 50 से कम अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 50 गोल करने वाले इतिहास के सिर्फ छठे फुटबॉलर और पिछले 53 वर्षों में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हालंद ने इस मामले में डेनमार्क के पॉल नील्सन (36 मैच), पश्चिम जर्मनी के गर्ड मुलर (41), हंगरी के फेरेंक पुस्कास (41) और शांडोर कोचिस (42), तथा ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले (49) की बराबरी की।

 

02:29 AM, 12-Jul-2026

Norway vs England Live: गोल्डन बूट की रेस

फीफा विश्व कप 2026 में गोल्डन बूट की रेस अब बेहद रोमांचक हो गई है। अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे 8-8 गोल के साथ संयुक्त रूप से सबसे आगे चल रहे हैं। नॉर्वे के एर्लिंग हालंद 7 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड के हैरी केन 6 और फ्रांस के ओस्मान डेम्बेले 5 गोल के साथ दौड़ में बने हुए हैं। सेमीफाइनल से पहले यह मुकाबला और दिलचस्प हो गया है, क्योंकि इन स्टार खिलाड़ियों के पास गोल्डन बूट जीतने के लिए अपने गोलों की संख्या बढ़ाने का शानदार मौका होगा।

02:25 AM, 12-Jul-2026

Norway vs England Live: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन अप

दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन अप भी आ चुकी है।

02:24 AM, 12-Jul-2026

Norway vs England Live: नॉर्वे की टीम

  • गोलकीपर: ऑर्जन हास्कजॉल्ड नाइलैंड, एगिल सेल्विक, सैंडर टैंगविक।
  • डिफेंडर: क्रिस्टोफर वास्बक्क अजेर, फ्रेड्रिक ब्योर्कन, हेनरिक फालचेनर, सोंड्रे लैंगस, टोरबॉर्न हेग्गेम, मार्कस होल्मग्रेन पेडर्सन, जूलियन रायर्सन, डेविड मोलर वोल्फ, लियो ओस्टिगार्ड।
  • मिडफील्डर: थेलोनियस असगार्ड, फ्रेड्रिक ऑर्स्नेस, पैट्रिक बर्ग, सैंडर बर्ज, ऑस्कर बॉब, जेन्स पेटर हाउज, एंटोनियो नुसा, एंड्रियास शेजेल्डरुप, मोर्टन थोरस्बी, क्रिस्टियन थोरस्टवेट, मार्टिन ओडेगार्ड।
  • फॉरवर्ड: एर्लिंग हैलैंड, जोर्गेन स्ट्रैंड लार्सन, अलेक्जेंडर सोरलोथ।

02:24 AM, 12-Jul-2026

Norway vs England Live: इंग्लैंड की टीम

  • गोलकीपर: जॉर्डन पिकफोर्ड, डीन हेंडरसन, जेम्स ट्रैफर्ड।
  • डिफेंडर: एजरी कोन्सा, निको ओ’रेली, जॉन स्टोन्स, मार्क गुएही, टीनो लिवरामेंटो, डैन बर्न, रीस जेम्स, जेड स्पेंस, जेरेल क्वांसाह।
  • मिडफील्डर: डेक्लान राइस, इलियट एंडरसन, जूड बेलिंगहैम, जॉर्डन हेंडरसन, कोबी मैनू, मॉर्गन रोजर्स, एबेरेची एजे।
  • फॉरवर्ड: बुकायो साका, हैरी केन, मार्कस रैशफोर्ड, एंथोनी गॉर्डन, ओली वॉटकिंस, नोनी मडुके, इवान टोनी।

02:24 AM, 12-Jul-2026

Norway vs England Live: विश्वकप में पहली बार नॉर्वे बनाम इंग्लैंड

इससे पहले नॉर्वे और इंग्लैंड का वर्ल्ड कप में पहले कभी आमना-सामना नहीं हुआ है, लेकिन वे पहले 12 बार एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं, जिसमें 1982 और 1994 टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मैच भी शामिल हैं। दोनों देशों के बीच हालिया मुकाबला 2014 में एक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में हुआ था, जिसे इंग्लैंड ने वेम्बली में वेन रूनी की पेनाल्टी की बदौलत 1-0 से जीता था।

02:24 AM, 12-Jul-2026

Norway vs England Live: इंग्लैंड का शानदार प्रदर्शन

वहीं, फीफा वर्ल्ड कप 1966 की चैंपियन इंग्लैंड ने क्रोएशिया, घाना और पनामा से आगे रहते हुए ‘ग्रुप-एल’ में टॉप किया, लेकिन क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। ‘थ्री लायंस’ ने ‘राउंड ऑफ 32’ में डीआर कांगो के खिलाफ एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी की और हैरी केन के दो देर से किए गए गोल की बदौलत 2-1 से जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने सह-मेजबान मैक्सिको के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की, जिसमें जूड बेलिंगहम ने दो गोल किए, जबकि उन्होंने दूसरे हाफ का ज्यादातर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेला था।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Report:बुजुर्ग कर्मियों की अनदेखी पड़ेगी भारी, 2040 तक अमीर देशों को 47 लाख करोड़ का नुकसान संभव – Age Discrimination Workplace Oecd 500 Billion Dollar Economic Loss Wef Marsh Report

Delhi Ev Policy:हर ईवी डीलरशिप पर छह माह में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर एक्शन – Delhi Ev Policy: Public Charging Station Mandatory At Every Ev Dealership Within Six Months

मानसून सत्र:विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक की राह आसान नहीं; चढ़ावा चोरी मामले पर मचेगा घमासान – Monsoon-session-vbsa-bill-2025-opposition-to-corner-government-over-ayodhya-ram-temple-donation-theft-case

राम मंदिर चढ़ावा:40 दिन में 70 बार की चोरी, 50 बार अविनाश ने पार की थी रकम; अनुकल्प-लवकुश रचते रहे पूरा खेल – Ram Mandir Offerings: Theft Committed 70 Times In 40 Days; Avinash Had Made Off With Money On 50 Occasions.

India-uk Ceta:गुणवत्ता बढ़ेगी तभी मिलेगा भारत-ब्रिटेन सीईटीए का लाभ, क्या है Gtri का आकलन? – India-uk-ceta-gtri-says-quality-and-standards-key-to-benefit-from-trade-deal

Aaj Ka Shabd Gairik Umakant Malviya Ki Kavita Kaise Kaise Chalan – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:गैरिक और उमाकांत मालवीय की कविता

Leave a Comment