लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बटलर-ब्रूक की तूफानी पारी:इंग्लैंड का भारत के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा स्कोर, फील्डिंग में टीम ने किया निराश – Ind Vs Eng: India Vs England Stats Highest T20i Totals Vs India Highest Partnership For Any Wicket In T20is

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को 258 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन इंग्लैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 257 रन बनाए। भारत के खिलाफ टी20 में किसी टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम था जिसने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ सात विकेट पर 246 रन बनाए थे। 

ब्रूक-बटलर ने की सबसे बड़ी साझेदारी

इंग्लैंड के लिए बटलर और ब्रूक ने दमदार बल्लेबाजी की और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन जोड़े। यह टी20 में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है। यह इंग्लैंड की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। इस मामले में बटलर-ब्रूक ने डेविड मलान-इयोन मोर्गन की जोड़ी को पछाड़ दिया है, जिन्होंने साल 2019 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 182 रन जुटाए थे। वहीं, जोस बटलर और एलेक्स हेल्स भारत के खिलाफ साल 2022 में एडिलेड के मैदान पर 170 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। यह सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दूसरे विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। बटलर-ब्रूक की जोड़ी ने इस मामले में संजू सैमसन और तिलक वर्मा की जोड़ी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2024 में जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 210* रन की साझेदारी की थी।

बटलर ने जहां शतक लगाया वहीं ब्रूक 45 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से 95 रन बनाकर नाबाद रहे। बटलर ने 64 गेंदों पर 12 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 131 रनों की पारी खेली। इस मैच में भारत की फील्डिंग बेहद खराब रही और टीम ने लगातार कैच छोड़े जिसका फायदा बटलर और ब्रूक ने उठाया। भारत के लिए शिवम दुबे ने दो विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केपीएससी भर्ती विवाद:’सबूत मिले तो राजनीति छोड़ दूंगा’; कुमारस्वामी के आरोपों पर क्या बोले प्रियांक खरगे? – Karnataka Minister Priyank Kharge Offers To Quit Politics If Role In Kpsc ‘irregularities’ Proved

ऑनर किलिंग:बॉयकट हेयर और बाहर नौकरी करने से नाराज पिता ने बेटी का गला दबाकर मार डाला, चाचा भी बना आरोपी – Mp Dabra Honor Killing Father Uncle Chacha Accused Of Killing 21 Year Old Daughter Over Boycut Hair Job

अन्नू कपूर का विवादित बयान:रणबीर और रणवीर पर क्या बोल गए अन्नू कपूर? यूजर्स बोले- आप कौन हो पहले ये बताओ? – Annu Kapoor Says He Doesnt Know Ranbir Kapoor Ranveer Singh Or Sidharth Malhotra Video Goes Viral

राजस्थान:अलवर में पतंग लूटते समय बोरवेल में गिरा 9 साल का मासूम, 45 फीट नीचे फंसा; एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा – Rajasthan: 9-year-old Child Falls Into A Borewell While Chasing A Kite In Alwar; Trapped 45 Feet Deep.

‘भारत महाशक्ति नहीं, फिर भी करता रहा मदद’:भागवत ने बताया ‘विश्व गुरु’ बनने का राज; एकता को बताया असली ताकत – India Is Not Superpower Yet It Kept Extending Help Bhagwat Reveals Secret To Becoming Vishwa Guru

मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बनाई अलग पहचान:छह विश्व कप खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी, कप्तान के तौर पर चमके – Argentine Star Lionel Messi Retired From International Football Know All Records And Stats

Leave a Comment