लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Eng Live Score:जाम में फंसने के कारण देर से स्टेडियम पहुंची भारतीय टीम, टॉस में हो रही देरी – Ind Vs Eng T20 Live Score: India Vs England 5th T20i Match Utilita Bowl Scorecard Result Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

06:37 PM, 11-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: स्टेडियम पहुंची भारतीय टीम

भारतीय टीम स्टेडियम पहुंच गई है। अब कुछ ही देर में दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे, जिसके बाद मुकाबले की औपचारिक शुरुआत होगी।

06:29 PM, 11-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: टॉस में देरी

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मुकाबले के टॉस में देरी होगी। भारतीय टीम जाम में फंसी हुई है जिस कारण अब तक स्टेडियम नहीं पहुंच सकी है। 

06:20 PM, 11-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड के निशाने पर नंबर-1 रैंकिंग

इंग्लैंड ने इस सीरीज में हर विभाग में भारत को पीछे छोड़ा है। फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया। वहीं आदिल रशीद, विल जैक्स और लियाम डॉसन जैसे स्पिनरों ने गति में बदलाव कर भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। अब इंग्लैंड की नजर सिर्फ सीरीज जीतने पर नहीं, बल्कि आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बनने पर भी है।

06:09 PM, 11-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: प्लेइंग-11 में होंगे बदलाव?

  • युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके मिलने की संभावना है, हालांकि शॉर्ट पिच गेंदों के खिलाफ उनकी कमजोरी सामने आई है।
  • वहीं संजू सैमसन को लगातार नजरअंदाज किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। उन्हें प्लेइंग-11 में जगह तभी मिल सकती है, जब खराब फॉर्म से जूझ रहे तिलक वर्मा को बाहर किया जाए।
  • हालांकि ऐसा होने पर ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव करना पड़ेगा।

06:01 PM, 11-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में रही नाकामी

  • भारतीय बल्लेबाजी पूरी सीरीज में संघर्ष करती नजर आई। नॉटिंघम में टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई, जबकि ब्रिस्टल में भी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने बेबस दिखे।
  • तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की रफ्तार ने भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। वहीं सैम करन की धीमी और स्किड होती गेंदों को भी भारतीय बल्लेबाज पढ़ नहीं सके।
  • गेंदबाजी में भी भारत की मुश्किलें कम नहीं हैं। वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो चुके हैं।
  • रवि बिश्नोई ने पिछले मैच में एक ओवर में 29 रन लुटाकर अपनी दावेदारी कमजोर कर ली है। ऐसे में टीम प्रबंधन के पास गेंदबाजी में सीमित विकल्प ही बचे हैं।

05:58 PM, 11-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत के सामने व्हाइटवॉश से बचने की चुनौती

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत रहा है। सीरीज का एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जबकि खेले गए चार में से तीन मैच भारत हार चुका है। अब आखिरी मुकाबले में हार का मतलब होगा 0-4 से सीरीज गंवाना। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2006 से शुरुआत के बाद यह भारत का सबसे लंबा दौर है जहां टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है। बेलफास्ट से शुरू हुआ यह निराशाजनक सफर अब साउथम्प्टन में खत्म होगा, लेकिन टीम के सामने सम्मान बचाने की चुनौती है।

05:54 PM, 11-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: जाम में फंसने के कारण देर से स्टेडियम पहुंची भारतीय टीम, टॉस में हो रही देरी

Today Cricket Live Score IND vs ENG 5th T20I 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच आज पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत पहले ही सीरीज गंवा चुका है, लेकिन अब दांव पर टी20 में नंबर एक का ताज है। अगर भारतीय टीम ये मैच हारी तो इंग्लैंड के हाथों नंबर एक का स्थान भी गंवा देगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Abu Salem:16 लाख जुर्माना नहीं भरने पर अबू सलेम को 18 साल और रहना होगा जेल में? अदालत से मांगा गया जवाब – Abu Salem Case: Can Unpaid Fine Extend Jail Term Beyond 25-year Extradition Cap

बंगाल में ममता को झटके पर झटका:अब अनुब्रत मंडल ने छोड़ा दीदी का साथ, ऋतब्रत बनर्जी ने किया जिला समिति का एलान – West Bengal Tmc Crisis Anubrata Mondal Joins Ritabrata Banerjee Camp

Vietnam Boat Accident Live:वियतनाम हादसे पर आंध्र प्रदेश के दो लोगों की मौत; Pm मोदी-सीएम रेवंत ने जताया दुख – Vietnam Boat Capsize Incident Live Updates Several People Including Indian Tourists Feared Dead

Ind Vs Eng:साउथैंप्टन में मौसम साफ, फिर भी पांचवें टी20 के टॉस में क्यों हुई देरी? कारण जानकर रह जाएंगे हैरान – Ind Vs Eng: India Vs England Fifth T20 Match Why Toss Is Delayed In Southampton Know Reason

वरिष्ठ रंगकर्मी श्री प्रकाश वाजपेयी नहीं रहे:देहरादून अमर उजाला संपादक को पितृशोक, सीएम ने दी श्रद्धांजलि – Veteran Theatre Artist And Actor Prakash Vajpayee Passes Away Cm Dhami Expresses Grief

एल्विश यादव का दुश्मन नंबर छह गिरफ्तार:कौन है भविष्य दहिया, क्यों दोस्त से बना जानी दुश्मन? सामने आई वजह – Sixth Accused Arrested In Case Of Firing At Youtuber Elvish Yadav House

Leave a Comment