लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jaipur Murder Case: “they Will Kill Me…” Brother Claims Fir Reveals Neeraj Had Feared For Her Life – Jaipur News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जयपुर के चर्चित नीरज शर्मा हत्याकांड में एक ऐसा नया मोड़ आया है, जिसने पुलिस महकमे से लेकर आम जनता तक के होश उड़ा दिए हैं। मृतका के भाई राकेश कुमार शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर ने इस पूरे मामले को बेहद सनसनीखेज बना दिया है। रिपोर्ट में जो सबसे चौंकाने वाला दावा किया गया है, वो यह है कि नीरज को अपनी मौत का पहले से ही अहसास था। उन्हें पता था कि उनकी जान ली जा सकती है।

नीरज को पहले से था हत्या का डर

FIR के मुताबिक करीब एक साल पहले अपने पति विजय कुमार शर्मा को खोने के बाद नीरज पूरी तरह टूट चुकी थीं। वे अपने 17 साल के दिव्यांग बेटे आर्यन वशिष्ठ के साथ रह रही थीं और लगातार अपने भाई राकेश के संपर्क में थीं। नीरज ने अपने भाई को कई बार फोन पर रोते हुए बताया था कि उनके घर में ही उनकी जान के दुश्मन बैठे हैं। नीरज ने आशंका जताई थी कि उनकी सास, जेठ का बेटा बलराम उर्फ रवि और खुद उनकी अपनी बेटी आयुषी शर्मा मिलकर उनकी हत्या कर सकते हैं।

पैसे, प्रॉपर्टी और नौकरी का खूनी खेल

भाई राकेश ने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद से ही ससुराल वाले नीरज पर लगातार संपत्ति, नौकरी और पैसों के लिए दबाव बना रहे थे। राकेश ने एफआईआर में सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि इसी लालच के चक्कर में नीरज को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान तैयार किया गया।

ये भी पढ़ें: जयपुर मर्डर केस में नया खुलासा: मां की हत्या से पहले तांत्रिक अनुष्ठान कर रही थी बेटी, CCTV फुटेज सामने आया

एक्सीडेंट के बाद आयुषी ने किया कॉल

घटना वाले दिन यानी 4 जुलाई की शाम करीब 6:26 बजे आयुषी शर्मा ने अपने मामा राकेश शर्मा को फोन कर कहा कि “मम्मी का एक्सीडेंट हो गया है… उनकी मौत हो गई है।” इसके बाद फोन काट दिया गया। सूचना मिलते ही राकेश मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की परिस्थितियों को संदिग्ध बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

राकेश ने FIR में स्पष्ट शब्दों में आरोप लगाया है कि उनकी बहन नीरज को किसी अज्ञात वाहन ने दुर्घटनावश नहीं मारा, बल्कि साजिश के तहत गाड़ी से कुचलकर मौत के घाट उतारा गया है। उन्होंने अपनी भांजी आयुषी, नीरज की सास और जेठ के बेटे बलराम पर हत्या की इस साजिश को रचने का सीधा आरोप मढ़ा है।

जयपुर पुलिस इस हाई-प्रोफाइल केस में पहले ही कई चौंकाने वाले खुलासे कर चुकी है। अब इस FIR के बाद जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई है। पुलिस अब आरोपियों की कॉल डिटेल, डिजिटल साक्ष्य और घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि ये तमाम आरोप अभी मृतका के भाई के हैं और असली सच्चाई पुलिस की अंतिम जांच रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी। 

नौकरी और संपत्ति के लालच में बेटी द्वारा मां की हत्या के इस मामले ने यह साबित कर दिया है कि रिश्तों के पीछे छिपा लालच कितना भयानक हो सकता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम एशिया:ईरान ने भारत से लगाई युद्ध खत्म कराने की गुहार, राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने पीएम मोदी से की अपील – Iranian President Masoud Pezeshkian Asks India Pm Modi To Help Advance Regional Peace And Security

नेहा पच्चीसिया:sit टीम ने Csp ऑफिस की सील तोड़कर खोला ताला, दस्तावेज समेत डिजिटल साक्ष्य जब्त; जानें मामला – The Sit Team Arrived At The Csp Office, Broke The Seal, And Seized Both Physical And Digital Evidence

हार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार:पीसीबी ने की उच्चस्तरीय बैठक, दौरे के बीच से स्वदेश लौटेंगे ये दो खिलाड़ी – Pakistan Likely To Send Mohammad Rizwan Imam Ul Haq Back Home From England Tour Know All Details

नदी में डूबीं पांच लड़कियां:प्रयागराज में एक को बचाने के चक्कर में चार ने लगाई दांव पर जान, तीन बचीं; दो बहीं – Two Girls Drowned In Karnavati River In Prayagraj Pac Flood Relief Team In Search

बिहार-झारखंड में बंटवारा:गृह मंत्री के सामने सोन नदी जल बंटवारे पर दोनों राज्यों में एमओयू; किसे-क्या मिला? – Bihar-jharkhand Son River Water Dispute Resolved Water Sharing Agreement

बेबस बाप:कंधे पर बेटे की लाश और आंखों में आंसू लिए राजकुमार का वीडियो वायरल, रेफर के खेल में टूटी सांसें – Two-year-old Child Falls From Roof Hospitals Referring Him Dies Due To Lack Of Treatment

Leave a Comment