लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘bjp में जो आगे बढ़ता है, उसका पर काट दिया जाता है’:नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर कांग्रेस का तंज; क्या कहा? – Mp Politics News: Congress Targets Bjp Over Narottam Mishra Ticket Snub Reason Explained

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही दतिया में चुनावी मुकाबला तेज हो गया है। भाजपा की सूची में आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर लगने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी खत्म हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके नाम को लेकर राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही थीं। 

टिकट कटने पर हुआ जमकर बवाल

नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी खुलकर सामने आ गई। शुक्रवार को नाराज कार्यकर्ताओं ने दतिया-झांसी हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे करीब तीन किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। वहीं दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने का भारी विरोध हो रहा है। दतिया से भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं पार्टी छोड़ने की चेतावनी भी दी जा रही है।  

पढ़ें:  नरोत्तम मिश्रा के टिकट मामले में हुए बवाल के बाद प्रशासन सख्त, धारा-163 लागू; सभा-जुलूस पर रोक

कांग्रेस ने क्या प्रतिक्रिया दी?

इस पूरे मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर चुटकी ली। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता और नेता उदित राज ने कहा कि भाजपा में आगे बढ़ने वाले किसी भी व्यक्ति को नीचे गिराने का कल्चर है। उदाहरण के लिए, शिवराज सिंह चौहान लगभग 9 लाख वोटों से जीते थे, लेकिन उन्होंने उनका कद कम कर दिया। उन्हें केंद्र में भेज दिया गया। मोहन यादव से पहले, नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश के सबसे जाने-माने नेताओं में से एक थे, हालांकि वे विवादित सांप्रदायिक बयान देने के लिए भी जाने जाते थे। BJP में जो भी बड़ा दिखता है, उसे उसकी औकात दिखा दी जाती है। वहां कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। नरोत्तम मिश्रा की स्थिति यही दिखाती है…”

क्या बोले दिग्विजय सिंह?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘वाह पंडित नरोत्तम मिश्रा जी आपने तो ग़ज़ब ही कर दिया। आपने अपने आंदोलनात्मक विरोध में कांग्रेस और भाजपा को भी मात दे दी। बधाई। लगे रहो। जय सिया राम।  


जीतू पटवारी ने भी कसा तंज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर सीएम यादव को टैग करके लिखा कि गृह मंत्री मोहन यादव जी, हाज़िर हो! ये उपद्रवी और हुड़दंगी आपकी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। भाजपा के भीतर लगी आग से मध्य प्रदेश नहीं जलना चाहिए।

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंजाब में बढ़ी सियासी हलचल:सुखबीर बादल और सीआर पाटिल की मुलाकात, अकाली-भाजपा गठजोड़ से बदलेगा गणित? – Political Activity Intensifies In Punjab Sukhbir Badal Meets Cr Patil

नेपाल पुलिस ने फिर जारी किया अलर्ट:तिब्बत में बांध टूटने की सूचना, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील – Nepal Police Issues Fresh Alert: Reports Of A Dam Collapse In Tibet; People Urged To Move To Safe Locations.

रक्षाबंधन:रक्षाबंधन के लिए नहीं बना था ये गाना, बने थे दो वर्जन; आज भी सबकी जुबान पर रहता है ये गीत – Phoolon Ka Taron Ka Song Not Made For Rakshabandhan Sings Lata Mangeshkar And Kishore Kumar

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट:वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए कब से करें आवेदन? बोर्ड ने जारी की तारीख – Cbse Class 12 Supplementary Result 2026: Verification And Re-evaluation Dates Announced

जेन-जी के सवाल बने मुद्दा:हर दल मांगे इनका साथ, नई सियासत की प्रयोगशाला बना प्रयागराज; वामपंथी संगठन सक्रिय – Gen Z Politics Why Prayagraj Is Emerging As A New Political Laboratory In Up

एशियाई खेल:जापान में सुविधाओं से संतुष्ट नहीं बीसीसीआई, ‘बी’ टीम भेजने पर हो रहा विचार; टीम में होगा बदलाव? – Team India Could Be Sending A ‘b’ Team For Asian Games Bcci Dissatisfied With Facilities In Japan

Leave a Comment