लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rajesh Sharma Health Update: अब कैसी हैं राजेश शर्मा की तबीयत? सुदीपा चटर्जी ने दिया अपडेट, कहा- ‘पहले से बेहतर है…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड और बंगाली एक्टर राजेश शर्मा कोलकाता के मणिपाल हॉस्पिटल में एडमिट हैं. अचानक तबियत खराब होने की वजह से उन्हें जल्द ही हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. इसी बीच उनके फैमिली फ्रेंड और एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने राजेश की हेल्थ अपडेट शेयर की हैं. 

अब ठीक हो रहे हैं राजेश

हाल ही में सुदीपा ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में राजेश की हेल्थ को लेकर कहा कि अब वो पहले से ठीक हैं. हालांकि किस कीड़े के कटने से उनकी ये हालत हुई है, वो अभी पता नहीं चल पाया है. डॉक्टर लगातार इसकी जांच कर रहे है और उनपर निगरानी कर रहे हैं. दो दिनों में वो अब पहले से बेहतर हो गए है. 

विदेश से आई बहन 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि राजेश की मां बहुत बूढ़ी हैं और उनकी बहन विदेश में थी. हालांकि उनकी बिगड़ती तबियत की वजह से वो वापस आ गई हैं. वहीं हैदराबाद में शूटिंग करने के बाद राजेश वापस लौट रहे थे, तब उन्हें तेज बुखार हो गया. सभी को लगा कि ये नॉर्मल है या मच्छर के काटने से ऐसा हुआ है. लेकिन जब उनकी हालत ज्यादा बिगड़ी, तब उन्हें डॉक्टरों ने एडमिट का लिया. 

ये भी पढ़ें: रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- ‘जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें’

6 घंटे बाद बिगड़ी हालत 

बता दें कि सुदीपा ने ही अपने इंस्टाग्राम पर राजेश की हेल्थ कंडीशन बताई कि शूटिंग के बाद वो टेक्नीशियन से बात कर रहे थे, तब उस कीड़े ने उन्हें काट लिया. करीब 6 घंटे बाद इसका असर शुरू हुआ और उनके दाएं पैर में दर्द शुरू हो गया. जब वो कोलकाता के लिए फ्लाइट में बैठे, तो उनकी स्थिति खराब हो गई. 

फिल्म का हैं फैंस को इंतजार 

वहीं बात करें फिल्म की, तो राजेश शर्मा बीते दिनों साउथ के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग कर रहे थे, जो हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हुई. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बहुत बज बना हुआ है और सभी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी राजेश शर्मा की हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर की है. अक्षय ने एक्स अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘मेरे प्यारे दोस्त को शूटिंग के बाद किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिसके बाद राजेश की हेल्थ कंडिशन बिगड़ गई और ये जानकर मैं चिंतित हूं. आशा है भगवान महादेव की कृपा बनी रहे और जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएं. जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ में बैठ कर बहुत हंसाना है.’

ये भी पढ़ें: कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को दिया धोखा? श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, कहा- ‘मुझे डीएम किया था’





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment