लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us-iran Tensions:डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- बातचीत चाहता था ईरान, हम तैयार; लेकिन अब युद्धविराम खत्म – Donald Trump Claims Iran Wants Talks Says Ceasefire Is Over

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अमेरिका से बातचीत जारी रखने की इच्छा जताई थी और हम इसके लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि दोनों देशों के बीच लागू युद्धविराम अब खत्म हो चुका है। 

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने हमसे बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया है। हम इसके लिए सहमत हैं, लेकिन हमने उन्हें साफ शब्दों में बता दिया है कि युद्धविराम अब खत्म हो चुका है। ट्रंप ने इस पोस्ट पर अपने हस्ताक्षर भी किए।

शांति की बात करते-करते क्यों बढ़ा तनाव? 

अमेरिका और ईरान के बीच यह तनाव अचानक नहीं बढ़ा है। पिछले कुछ समय में दोनों देशों के बीच एक अंतरिम युद्धविराम समझौता हुआ था। इसके तहत दोनों देशों को शांति बनाए रखनी थी और ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर हमले रोकने थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में ईरान ने इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर फिर से बमबारी कर दी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे समझौते का उल्लंघन माना और इसे युद्धविराम खत्म होने का संकेत कहा।

यह भी पढ़ेंमिसाइल से बचे पर नहीं बची नौकरी: होर्मुज में तैनात नाविकों ने शिपिंग कंपनी पर ठोका मुकदमा, क्या है पूरा केस?

ईरान के कई ठिकानों पर बमबारी

इस उकसावे के जवाब में अमेरिकी सेना ने पिछले दो दिनों में ईरान पर बहुत बड़े हवाई हमले किए हैं। अमेरिका ने ईरान के 170 से ज्यादा सैन्य ठिकानों, मिसाइल भंडारों और बुशहर परमाणु संयंत्र के पास के इलाकों को निशाना बनाया। इन हमलों में ईरान के 14 सैनिकों की मौत हो गई और कई घायल हुए। 

ईरान ने खाड़ी देशों को बनाया निशाना

खुद पर हुए हमलों से भड़ककर ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उसने कतर, कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में बने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर दर्जनों ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं। ईरान का कहना है कि अगर अमेरिका हमला करेगा, तो उसे भी जवाबी कार्रवाई झेलनी होगी। इस बदले की भावना और दोनों तरफ से लगातार हो रहे हमलों के कारण दोनों देशों के बीच शांति का समझौता पूरी तरह टूट चुका है और अब पश्चिम एशिया में एक बड़े युद्ध की नौबत आ गई है। हालांकि, ट्रंप के इस बयान ने इशारा किया है कि बातचीत की गुंजाइश बची है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दलीप ट्रॉफी:वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, पहली पारी में बढ़त नहीं ले सका ईस्ट जोन; सेंट्रल जोन को शुरुआती झटके – Central Zone Vs East Zone Duleep Trophy 1st Semi-final Day 2 Highlights Match Scoreboard Updates

कोहली ने बनवाया एक और टैटू:विराट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, विंडीज सीरीज से पहले किया बदलाव – Virat Kohli Has Added Another Tattoo To His Collection Ahead Of The Odi Series Against The West Indies

भारत की आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन:7.8% की जीडीपी वृद्धि को पीएम मोदी ने बताया असाधारण उपलब्धि, जानिए क्या बोले – India’s Economic Power Display: 7.8% Gdp Growth, Pm Modi Calls It ‘exceptional’ Achievement

कौशाम्बी:पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, धमाकों से दहला मनौरी बाजार, सात की मौत, कई की हालत बेहद नाजुक – Kaushambi: Massive Fire At Firecracker Factory; Manauri Market Shaken By Explosions.

जीडीपी:वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 7.8 फीसदी की वृद्धि दर, राजकोषीय घाटा भी हुआ कम – Indian Economy Grows 7.8% In Q1 Fy27, Fiscal Deficit Narrows

स्वाइन फ्लू:कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं है खतरे में, कौन से लक्षण हो सकते हैं चेतावनी का संकेत? – H1n1 In Children Risk Know How Dangerous Is Swine Flu In Children And How To Protect Them

Leave a Comment