Share Market Today 10 July 2026: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज शुक्रवार को शेयर बाजार ने दमदार शुरुआत की है. बीएसई सेंसेक्स 694.83 अंकों की तेजी के साथ 77,423.82 के करीब खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर 24,154.85 के स्तर पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार में रौनक लौटती हुई नजर आ रही है.
IT सेक्टर ने संभाली कमान
आज के कारोबार में TCS, Infosys, HCLTech, Tech Mahindra और Wipro जैसे आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है. निवेशकों को उम्मीद है कि पहली तिमाही के नतीजे आईटी कंपनियों के लिए बेहतर रह सकते हैं. कह सकते हैं कि इसी वजह से इस सेक्टर में खरीदारी का माहौल बना रहा.
फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
इन शेयरों में रही हलचल
आईटी शेयरों के अलावा बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के कुछ बड़े शेयरों में भी तेजी रही. वहीं, चुनिंदा एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में सीमित कारोबार देखने को मिला. बाजार खुलते ही कई लार्जकैप शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए, जो निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आया है.
क्यों चढ़ा शेयर बाजार?
वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत, FII की लगातार खरीदारी, पहली तिमाही के कॉरपोरेट नतीजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, आईटी सेक्टर में मजबूत खरीदारी जैसे कारण बाजार में तेजी की वजह हैं. इन सभी कारणों से बाजार की शुरुआत काफी मजबूती के साथ हुई.
निवेशकों की नजर अब किस पर?
अब निवेशकों की नजर कंपनियों के अप्रैल-जून तिमाही नतीजों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और वैश्विक बाजार के रुख पर रहेगी. अगर कॉरपोरेट नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे तो बाजार में तेजी आगे भी जारी रह सकती है.

