लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Per Capita Income: देश की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है लेकिन अभी भी देश के हर राज्य में लोगों की कमाई एक जैसी नहीं है. एक नई रिपोर्ट के अनुसार, प्रति व्यक्ति आय के मामले में सिक्किम अभी देश का सबसे अमीर राज्य बना है, जबकि बिहार सबसे निचले पायदान पर है. रिपोर्ट में साफ बताया गया है कि राज्यों के बीच आमदनी का अंतर अभी भी काफी बड़ा है. किसी राज्य की प्रति व्यक्ति आय बताती है कि वहां रहने वाले लोगों की औसत कमाई कितनी है. इससे उस राज्य की आर्थिक स्थिति और लोगों के लाइफस्टाइल का भी अंदाजा लगाया जाता है.

क्या है प्रति व्यक्ति आय?

किसी राज्य की टोटल इनकम को वहां की कुल आबादी से भाग देने पर जो आंकड़ा निकलता है, उसे ही प्रति व्यक्ति आय कहा जाता है. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि हर व्यक्ति की कमाई उतनी ही है, लेकिन इससे राज्य की आर्थिक स्थिति का अंदाजा जरूर मिल जाता है.

पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- ‘सब ठीक’, फिर नितिन गडकरी ने माना- ‘माइलेज घटेगा’, आखिर क्या है सच?

सिक्किम कैसे बना नंबर 1?

रिपोर्ट के अनुसार, सिक्किम ने प्रति व्यक्ति आय के मामले में सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है. इसके पीछे के कारण की बात करें तो एक्सपर्ट्स इसे राज्य की छोटी आबादी, पर्यटन, जलविद्युत परियोजनाओं और मजबूत आर्थिक गतिविधियों को ही कारण मान रहे हैं. कम आबादी और अच्छे टैक्स के कारण ही यहां प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे ज्यादा है.

बिहार सबसे पीछे क्यों?

रिपोर्ट के साफ कहा हया है कि बिहार फिर से प्रति व्यक्ति आय के मामले में सबसे नीचे है. इसकी वजह राज्य की बड़ती आबादी, कम औद्योगिक विकास और प्रति व्यक्ति कम आय को ही माना गया है. हालांकि, पिछले कुछ साल में बिहार की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में वो अभी भी दूसरे राज्यों से काफी पीछे है.

टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा

कौन- कौन से राज्य हैं आगे?

सिक्किम अकेला ही आगे नहीं है. इसके अलावा गोवा, दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा और तेलंगाना जैसे राज्यों की प्रति व्यक्ति आय भी देश में सबसे ज्यादा है. इन राज्यों में उद्योग, आईटी, सेवा क्षेत्र और पर्यटन जैसी गतिविधियां मजबूत होने के कारण लोगों की एवरेज आय ज्यादा है. 

समझें राज्य की तस्वीर-

प्रति व्यक्ति आय बढ़ने का मतलब ये माना जाता है कि राज्य की आर्थिक गतिविधियां मजबूत हो रही हैं और लोगों की औसत कमाई बढ़ रही है. हालांकि किसी राज्य की पूरी तस्वीर समझने के लिए रोजगार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवनयापन की लागत जैसे दूसरे पहलुओं को भी देखना जरूरी होता है.

IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक

Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब

टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा

Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- ‘सब ठीक’, फिर नितिन गडकरी ने माना- ‘माइलेज घटेगा’, आखिर क्या है सच?

फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?

Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट

Leave a Comment