लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pm Modi Aus-nz Visit Live:ऑस्ट्रेलिया-भारत के मजबूत संबंधों पर पीएम मोदी का जोर; न्यूजीलैंड जाने की भी योजना – Pm Modi Australia New Zealand Visit Live Updates Melbourne Cricket Stadium Big Bash League In India Albanese

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

11:10 AM, 10-Jul-2026

न्यूजीलैंड के पीएम ने भारत के साथ संबंध पर क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से एक दिन पहले न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया था। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर कहा था कि इस समझौते से न्यूजीलैंड के कारोबार को जबरदस्त गति मिलेगी और भारतीय बाजार में उसके निर्यातकों के लिए नए अवसर खुलेंगे।

ये भी पढ़ें- भारत का बाजार खोलेगा न्यूजीलैंड की किस्मत: पीएम लक्सन ने क्या किया दावा? 57% सामान पर नहीं लगेगा टैरिफ

 

10:22 AM, 10-Jul-2026

आज ही न्यूजीलैंड रवाना होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि मेलबर्न में पीएम मोदी के दौरे का आज अंतिम दिन है। ऑस्ट्रेलिया में निर्धारित सभी कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद पीएम मोदी यहीं से न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना हो जाएंगे। न्यूजीलैंड में भी भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध और व्यापारिक गठजोड़ से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत प्रस्तावित है।

09:56 AM, 10-Jul-2026

खेल में सहयोग बढ़ाएंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया, क्या है रोडमैप?

अल्बानीज और प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल जगत में सहयोग बढ़ाने का एलान भी किया। दोनों ने संयुक्त रूप से रोडमैप का अनावरण किया। इसका उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेल संबंधों को मजबूत करना है। यह पहल प्रमुख खेल आयोजनों की मेजबानी में ऑस्ट्रेलिया की विशेषज्ञता को इस क्षेत्र में भारत की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं के साथ जोड़ती है। यह व्यापार, पर्यटन और निवेश के नए रास्ते खोलती है। इसमें क्षमता निर्माण, खेल विज्ञान और प्रौद्योगिकी अनुसंधान, साथ ही उद्योग और निवेश जैसे सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों को रेखांकित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग रोडमैप क्रिकेट से परे सहयोग का विस्तार करेगा। यह खेल प्रशिक्षण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

ये भी पढ़ें- MCG में छाए पीएम मोदी: लिसा को ऑटोग्राफ दिया, शेन वॉर्न स्टैंड का भी किया दौरा; स्टीव वॉ के साथ खिंचवाई तस्वीर

09:44 AM, 10-Jul-2026

दोनों देशों के बीच क्रिकेट की अहमियत क्या? पीएम मोदी ने मेलबर्न में बताया


ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पीएम मोदी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देश में बदलाव लाने के लिए भारत सरकार कैसे प्रयास कर रही है? पीएम मोदी ने इस सवाल का जवाब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में आयोजित समारोह में दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष अल्बानीज की मौजूदगी में एक संयुक्त बयान के दौरान कहा, ‘एमसीजी भारतीयों के लिए दो भावनाओं को जगाता है – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले का रोमांच और यह अहसास कि क्रिकेट एक साझा जुनून है जो दोनों देशों को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि इस खेल ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज के साथ उनकी दोस्ती को मजबूत किया है। इसने दोनों के बीच एक स्वाभाविक सेतु का काम किया है।’

पीएम मोदी स्टीव वॉ और महिला क्रिकेट की दिग्गज लीसा पर क्या बोले?

मेलबर्न के मुकाबलों में दबाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज ‘आखिरी ओवर में जीत’ का कोई दबाव नहीं है। आज इस मैदान पर केवल खेल का आनंद, हमारी दोस्ती की गर्माहट और भावी चैंपियनों की ऊर्जा है। आज यहां आकर मैं खेल भावना को सचमुच महसूस कर सकता हूं – खासकर स्टीव वॉ और लीसा स्थलेकर जैसी दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति में।

09:34 AM, 10-Jul-2026

प्रधानमंत्री ने भारत में खेल सुविधाओं का जिक्र किया


ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पीएम मोदी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मेलबर्न स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि भारत तेजी से खेल की बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा, भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने जा रहा है। हम 2036 में भारत में ओलंपिक की मेजबानी करने के लिए भी प्रयासरत हैं। ब्रिस्बेन 2032 में ओलंपिक की मेजबानी करेगा। क्रिकेट भारत और ऑस्ट्रेलिया के स्वाभाविक जुड़ाव का माध्यम रहा है। 

ये भी पढ़ें- भारत में बजेगा बिग बैश का बिगुल: चेन्नई में होगा ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग का पहला मुकाबला; PM मोदी का बड़ा एलान

बिग बैश लीग के मैच का चेन्नई में आयोजन, पीएम मोदी क्या बोले?

मुझे खुशी है कि बिग बैश लीग का एक मैच चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। भारत में किसी भी खेल लीग के आयोजन से दर्शकों की संख्या की गारंटी मिलती है। वैश्विक आयोजनों की मेजबानी के लिए भारत खेल अवसंरचना का बड़े पैमाने पर विकास कर रहा है।

09:11 AM, 10-Jul-2026

पीएम मोदी बीबीएल के उद्घाटन मैच की मेजबानी पर क्या बोले?


ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पीएम मोदी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मेलबर्न में जब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज ने कहा कि इस साल बिग बैश लीग (बीबीएल) का उद्घाटन मैच भारत के चेन्नई में खेला जाएगा, तो पीएम मोदी ने मेजबानी मिलने पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा, जब भी मुझे अपने मित्र प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिलने का मौका मिला है, क्रिकेट हमारे बीच एक स्वाभाविक जुड़ाव का माध्यम रहा है। हम अहमदाबाद में स्टेडियम गए थे, और आज यहां आकर मैं खेल भावना को सचमुच महसूस कर सकता हूं।

08:30 AM, 10-Jul-2026

ऑस्ट्रेलिया में विपक्षी नेता से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर


पीएम मोदी
– फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के विपक्ष के नेता एंगल टेलर से मुलाकात की। इस मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया के विपक्ष के नेता एंगल टेल से मुलाकात की। भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की बढ़ती मजबूती और आगे आने वाले कई अवसरों पर हमारी सार्थक बातचीत हुई। ऑस्ट्रेलिया में हमारी साझेदारी को मिल रहे प्यार और समर्थन की मैं तहे दिल से सराहना करता हूं।’

07:35 AM, 10-Jul-2026

PM Modi AUS-NZ Visit LIVE: ऑस्ट्रेलिया-भारत के मजबूत संबंधों पर पीएम मोदी का जोर; न्यूजीलैंड जाने की भी योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया दौरे के दूसरे दिन मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। पीएम मोदी ने स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों और अन्य लोगों के साथ भी गर्मजोशी से मुलाकात की। ऑस्ट्रेलिया के बाद पीएम मोदी न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होंगे। पीएम मोदी ने मेलबर्न स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत में बिगबैश लीग कराने का एलान भी किया। भारत पहली बार बिग बैश लीग (BBL) के मैचों की मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि भारत में पहली बार बिग बैश लीग का मैच 12 दिसंबर को चेन्नई में कराया जाएगा। चेन्नई के क्रिकेट ग्राउंड- चेपॉक में बिग बैश लीग का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे की ये खबरें भी पढ़ें-

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dhamaal 4 Movie Review In Hindi Ajay Devgn Riteish Deshmukh Arshad Warsi Film Rating Directed By Indra Kumar – Entertainment News: Amar Ujala

Assam Budget:असम में हिमंत सरकार के वित्त मंत्री का पहला बजट भाषण, कहा- इस साल खर्च का अनुमान 2.85 लाख करोड़+ – Assam Budget 2026 Fin Min Jayanta Malla Baruah Speech Updates Allocation And Expenditure Estimate Hindi News

Nitish Kumar Health :नीतीश कुमार Nda बैठक से पहले बीमार! क्या हुआ, बैठक में जाएंगे या नहीं? – Nitish Kumar Health Update Before Nda Meeting In Patna Bihar News

Mcg में छाए पीएम मोदी:लिसा को ऑटोग्राफ दिया, शेन वॉर्न स्टैंड का भी किया दौरा; स्टीव वॉ के साथ खिंचवाई तस्वीर – Pm Modi, Albanese At Mcg Lisa Sthalekar, Steve Waugh, Shane Warne Stand; Launch India-australia Sports Collab

The Bonus Market Update:बाजार की छलांग; सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Upates

फीफा विश्व कप में कल क्या हुआ और आज क्या?:फ्रांस सेमीफाइनल में, अब स्पेन-बेल्जियम महामुकाबले पर दुनिया की नजर – Fifa World Cup 2026: France Reach Semis, Spain And Belgium Set For Blockbuster Quarter-final

Leave a Comment