लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Khamenei Funeral:अमेरिका-इस्राइल मुर्दाबाद के नारों के बीच खामनेई दफन; इमाम रजा दरगाह परिसर में अंतिम संस्कार – Khamenei To Be Buried Shortly At Imam Reza Shrine In Mashhad, Says Iranian Media

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई का अंतिम संस्कार गृह नगर मशहद में कर दिया गया। उन्हें इमाम रजा दरगाह परिसर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इसके साथ ही छह दिनों तक चले राजकीय शोक व अंतिम संस्कार कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान ईरान और इराक के विभिन्न शहरों से लाखों लोगों ने अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें: स्टार्मर के बाद कौन संभालेगा ब्रिटेन की सत्ता?: लेबर पार्टी में चुनाव की प्रक्रिया शुरू; बर्नहम सबसे आगे

101 वर्षीय धर्मगुरु ने पढ़ा नमाज-ए-जनाजा

अंतिम संस्कार से पहले खामनेई के पार्थिव शरीर को तेहरान, कोम और अन्य प्रमुख शहरों में श्रद्धांजलि के लिए रखा गया था। अंतिम दिन उनका ताबूत मशहद पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। अंतिम यात्रा के दौरान अमेरिका मुर्दाबाद और इस्राइल मुर्दाबाद के नारे लगे। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे के जुलूस का समापन 101 वर्षीय अयातुल्ला हुसैन नूरी हमदानी की ओर से पढ़ाई जाने वाली नमाज-ए-जनाजा के साथ होगा। हुसैन नूरी हमदानी का जन्म वर्ष 1925 में हुआ था। उन्हें ईरान के सबसे कट्टरपंथी धर्मगुरुओं में से एक माना जाता है।

मोजतबा की गैरमौजूदगी से उत्तराधिकार पर चर्चा तेज

अंतिम संस्कार के दौरान खामनेई के बेटे और संभावित उत्तराधिकारी अयातुल्ला मोजतबा खामनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए। ईरानी मीडिया के अनुसार, सुरक्षा कारणों और स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों के चलते उन्होंने किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने केवल लिखित संदेश जारी कर लोगों का आभार जताया। बता दें कि, 28 फरवरी 2026 को अमेरिका-इस्राइल की तरफ से ईरान पर किए गए संयुक्त हमले में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई परिवारीजनों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- US Reflecting Pool: नुकसान पहुंचाने के आरोप में पूर्व ओलंपियन ने खुद को बताया निर्दोष, जानें क्या दी सफाई

ईरान के परमाणु ठिकानों के पास अमेरिकी हमला

उधर, अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान पर नए हवाई हमले शुरू किए। ईरान ने बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास हवाई हमले का आरोप लगाया है। हालांकि संयंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जवाब में ईरान ने कतर, कुवैत व बहरीन में अमेरिका के सैन्य अड्डों पर ड्रोन हमले किए। अमेरिका ने दो दिन में ईरान के 170 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। इन हमलों में 14 लोग मारे गए।

ताजा हमले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरानी हमलों को युद्धविराम खत्म होने का संकेत बताने वाले बयान के बाद हुए। ट्रंप ने चेताया था कि यदि हमले नहीं रुके, तो संघर्ष बढ़ेगा। गुरुवार के हमले पहले से कहीं अधिक व्यापक व आक्रामक थे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन और मिसाइल भंडार, सैन्य स्पीड बोट एवं होर्मुज जलमार्ग के पास तटीय इलाकों में मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। कमांड ने कुछ फुटेज भी जारी किए, जिनमें हवाईअड्डे के रनवे और मिसाइल लॉन्चरों पर हमलों को दिखाया गया है। उसने कहा, हमलों का मकसद होर्मुज में ईरान की क्षमता को और कमजोर करना है।

ईरान के बहरीन, कतर, कुवैत में हमले

ईरान ने कतर, कुवैत व बहरीन में अमेरिका के सैनिक अड्डों पर ड्रोन हमले किए। हमलों में कुवैत के पैट्रियट मिसाइल सिस्टम, कतर के अर्ली वॉर्निंग सैटेलाइट एंटीना और बहरीन में अमेरिकी सेना के फ्यूल टैंक को निशाना बनाया। अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय वाले देश बहरीन में तीन बार हवाई हमले के सायरन गूंजे, जबकि कुवैत व कतर को निशाना बनाकर भी मिसाइलें दागी गईं। बृहस्पतिवार दोपहर जॉर्डन में भी अजराक सैन्य अड्डे पर 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जहां अमेरिका ने अपने सैनिक और लड़ाकू विमान तैनात कर रखे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्वाइन फ्लू:कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं है खतरे में, कौन से लक्षण हो सकते हैं चेतावनी का संकेत? – H1n1 In Children Risk Know How Dangerous Is Swine Flu In Children And How To Protect Them

एक्सप्लेनर:नौसेना से जुड़ा 80% स्वदेशी तकनीक से बना Ins निपुण, हिंद महासागर में कैसे बढ़ाएगा भारत का दबदबा? – India Defence News Naval Ship Ins Nipun Diving Support Vessel Commissioned Indian Navy Features Explained News

हिमाचल में बारिश का असर:98 सड़कें बंद, 107 ट्रांसफार्मर ठप; 37 पेयजल योजनाएं प्रभावित – Himachal Rain 98 Roads Blocked 107 Transformers 37 Water Schemes 31 August 2026

शामली:अंकित के परिजनों से मिले जयंत सिंह, बोले- दो हत्यारे ढेर, बाकी पर भी होगी कार्रवाई, सरकार गंभीर – Shamli: Jayant Singh Met Ankit’s Family; Stated That Two Killers Have Been Eliminated, Action Will Be Taken

नेपाल बाढ़:एक जिला, दो सौ से ज्यादा गुमनाम शव; डीएनए सुरक्षित कर कब्रों में किया जा रहा दफन; क्यों मचा बवाल? – Nepal-flood-many-deaths-chitwan-unidentified-bodies-temporary-burial-dna-identification-create-ruckus

जीडीएस भर्ती 2026:डाक विभाग में 23757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास आज से करें पंजीकरण, बिना परीक्षा होगा चयन – India Post Gds Recruitment 2026: Registration Begins For 23,757 Posts, Check Eligibility

Leave a Comment