लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Household Income: मुंबई- दिल्ली जैसे भागदौड़ भरे शहर, जहां पर महंगाई भी ज्यादा है और लोगों की भीड़ भी ज्यादा है. इन शहरों में सर्वाइव करने के लिए घर के केवल एक सदस्य की कमाई ही काफी नहीं है, बल्कि पूरे परिवार को मिलकर इसमें हाथ बंटना चाहिए, और ऐसा होता भी है. लेकिन हाल ही में एक डाटा सामने आया है, जिसमें पता चला है कि मुंबई- दिल्ली नहीं बल्कि एक ऐसा शहर भी है जहां पर हाउसहोल्ड इनकम इन शहरों से भी ज्यादा है. 

कौन सा शहर है सबसे आगे?
साल 2025-26 के आंकड़ों के मुताबिक, औसत घरेलू आय यानी Household Income के मामले में बेंगलुरु ने दिल्ली और मुंबई को भी पछाड़ दिया है. देश में सबसे ज्यादा हाउसहोल्ड इनकम के मामले में बेंगलुरु टॉप पर है, जबकि देश की राजधानी दिल्ली तीसरे नंबर है तो वहीं मायानगरी कही जाने वाली मुंबई पांचवे नंबर है.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए

Paytm के संस्थापक ने किया खुलासा
ये आंकड़े तब चर्चा में आए जब Paytm के संस्थापक ने एक पोस्ट शेयर की. विजय शेखर शर्मा ने अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने PRICE और Tata Sons की रिसर्च 2025-26 के आधार पर ये आंकड़े बताए हैं. पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हर घर की हाउसहोल्ड इनकम में दिल्ली तीसरे, मुंबई पांचवे नंबर पर है. बेंगलुरु और चंडीगढ़ लिस्ट में टॉप पर हैं’.

Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे

टॉप 5 शहरों की आय कितनी है?
इस चार्ट के मुताबिक बेंगलुरु सबसे आगे है, यहां पर एक परिवार की औसत सालाना आय करीब 28 लाख रुपये है, जो देश में सबसे ज्यादा है. इसके साथ ही चंडीगढ़ भी लिस्ट में इसकी बराबरी पर ही है. दोनों शहरों की आय लगभग एक जैसी ही है, ऐसे में चंडीगढ़ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. तो वहीं दिल्ली करीब 26 लाख रुपये की औसत सालाना घरेलू आय के साथ तीसरे नंबर पर है. इसके बाद वडोदरा चौथे और मुंबई करीब 25 लाख रुपये की औसत आय के साथ पांचवें नंबर पर इस लिस्ट में है.

ये भी पढ़ें: वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

कई शहरों की आय में कम है अंतर
इस चार्ट के मुताबिक कई शहरों के बीच आय का अंतर बहुत कम है. जिसमें पुणे, तिरुवनंतपुरम, सूरत और हैदराबाद में औसत घरेलू आय करीब 22 लाख से 24 लाख रुपये सालाना है. तो वहीं कोयंबटूर में औसत आय लगभग 20 लाख रुपये है. वहीं अहमदाबाद, कोच्चि और चेन्नई में ये आंकड़ा करीब 19 लाख रुपये सालाना है.

इस रैंकिंग के मुताबिक तिरुप्पुर, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, मदुरै, रांची और छत्रपति संभाजीनगर जैसे छोटे शहर भी हैं. इन शहरों में औसत घरेलू आय करीब 15 लाख से 18 लाख रुपये सालाना के बीच है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment