लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आसियान में 8 करोड़ नौकरियों पर Ai का असर:अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने कहा- कौशल विकास पर निवेश बढ़ाने की जरूरत – International Labour Organization Report: Generative Ai Could Impact 80 Million Jobs Across Asean

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जेनरेटिव एआई दक्षिण-पूर्व एशिया के श्रम बाजार में तेजी से  मौजूदगी दर्ज करा रहा है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आसियान क्षेत्र में करीब 8 करोड़ लोग ऐसे व्यवसायों में कार्यरत हैं जिनके कामकाज पर एआई का असर पड़ सकता है। हालांकि संगठन का आकलन है कि अभी यह तकनीक बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म करने के बजाय काम का तरीका बदल रही है।

जेनरेटिव एआई एंड लेबर मार्केट्स इन आसियान नामक इस रिपोर्ट में 11  देशों के श्रम बाजार का विश्लेषण है। रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र के कुल रोजगार के 22.9% हिस्से पर जेनरेटिव एआई का असर पड़ सकता है। यह संख्या 8 करोड़ लोगों के बराबर है। इनमें भी करीब 1.17 करोड़ नौकरियों में बड़े बदलाव की संभावना सबसे अधिक है।

महिलाओं के सामने चुनौती

रिपोर्ट में एआई के प्रभाव का लैंगिक पहलू भी दिखा। इसके अनुसार महिलाओं के उन व्यवसायों में कार्यरत होने की संभावना पुरुषों की तुलना में दोगुने से अधिक है जहां जेनरेटिव एआई का असर अपेक्षाकृत ज्यादा हो सकता है। वहीं, 15 से 24 वर्ष के कर्मियों के बीच एआई के संभावित प्रभाव में खास अंतर नहीं मिला। यानी महिलाओं के सामने चुनौती भी होगी।

देशों की तैयारी में अंतर

रिपोर्ट के अनुसार एआई को अपनाने की क्षमता सभी सदस्य देशों में समान नहीं है। उपलब्ध आंकड़ों वाले देशों में सिंगापुर सबसे आगे है, जहां 42.2 फीसदी रोजगार ऐसे क्षेत्रों में हैं जो जेनरेटिव एआई से प्रभावित हो सकते हैं। इसके बाद फिलीपींस 28.1, इंडोनेशिया 21.7, वियतनाम 20.8  व थाईलैंड 20.6 फीसदी का स्थान है। आईएलओ का कहना है कि सिंगापुर की बढ़त उसके विकसित डिजिटल ढांचे, प्रशिक्षित कार्यबल व सरकार की दीर्घकालिक एआई रणनीति का परिणाम है।

ये भी पढ़ें: ‘सिर्फ एक बुरा दौर’: ट्रंप का नाटो देश के नेताओं पर बड़ा दावा, ईरान पर हमले में साथ न देने पर क्या बोले?

मानव-केंद्रित नीतियों पर जोर

आईएलओ का मानना है कि एआई से उत्पादकता और आर्थिक विकास का लाभ तभी व्यापक होगा, जब सरकारें तकनीकी निवेश के साथ-साथ कौशल विकास, पुनर्प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने पर भी समान प्राथमिकता दें। रिपोर्ट में विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को इस बदलाव के अनुरूप तैयार करने की जरूरत बताई गई है। साथ ही मानव केंद्रित नीतियों पर जोर दिया गया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Pm Modi In Australia Live:pm मोदी ने कहा- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा में सहयोग का ऐतिहासिक अवसर – Prime Minister Narendra Modi Australia Visit Live Updates India Australia Summit Anthony Albanese Melbourne

Ram Mandir:संतों ने ट्रस्ट को गिनाईं परंपराओं के अनुपालन में कमियां, व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार की तैयारी – Ram Mandir: Saints Pointed Out Lapses In The Observance Of Traditions To The Trust.

Aaj Ka Rashifal 9 July:इन चार राशि वालों को आज हर काम में मिलेगी सफलता, भाग्य भी रहेगा मजबूत – Today Prediction Horoscope Of 9 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Weather Woes:भीषण गर्मी से प्रभावित हुई बच्चों की पढ़ाई, 10 में से सात नहीं जा सके स्कूल, दैनिक काम प्रभावित – Children’s Education Hit By Scorching Heat; Seven Out Of Ten Could Not Attend School, Says Report

एचआईवी का हॉटस्पॉट बनता पंजाब:हर महीने जीएमसी जम्मू पहुंच रहे हैं 2500 सैंपल, युवाओं में संक्रमण अधिक – Punjab Emerging As An Hiv Hotspot: 2,500 Samples Reaching Gmc Jammu Monthly

Pollution:प्रदूषित हवा में सांस ले रही दुनिया की 99% आबादी, कई देशों में 2030 का स्वास्थ्य लक्ष्य खतरे में – Who-world-health-statistics-2026-air-pollution-universal-health-coverage-report

Leave a Comment