लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बच्चे को स्कूल के लिए तैयार करना होगा अब पहले से आसान, बस अपनाएं ये 5 सिंपल और टाइम सेविंग टिप्स

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Parenting Tips: सुबह का समय हर उस घर में भागदौड़ भरा होता है, जिनमें छोटे स्कूल जाने वाले बच्चे होते हैं. सुबह सोकर उठने से लेकर, ब्रश कराने, नहलाने, ब्रेकफास्ट कराने और यहां तक कि स्कूल बस पर बच्चों को चढ़ाने तक, ऐसा लगता है मानो हम किसी जंग में हिस्सा ले रहे हों. अक्सर जब बच्चे सुबह के समय नखरा करते हैं और एक भागदौड़ भरा माहौल घर पर बना देते हैं, तो माता-पिता चिड़चिड़े हो जाते हैं और बच्चों को डांटने और उनके साथ जबरदस्ती करने लग जाते हैं. कई बार तो बच्चे रोते हुए भी स्कूल जाने को मजबूर हो जाते हैं. अगर आपके घर पर भी हर सुबह यही माहौल रहता है, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. आज हम आपको कुछ बेहद ही आसान और प्रैक्टिकल बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी डेली आदतों में शामिल करके आप सुबह के इस समय को काफी ज्यादा शांत और खुशनुमा बना सकेंगे. तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही आसान ट्रिक्स जो आपकी इस रोज-रोज की जंग को खत्म कर देंगे.

Image

रात को ही कर लें आधी तैयारी

सुबह की हड़बड़ी और टेंशन को खत्म करने का सबसे बेस्ट तरीका है कि आप कुछ काम एक रात पहले ही खत्म कर लें. जब आप सुबह-सुबह बच्चे की ड्रेस, मोजे, बेल्ट या किताबें ढूंढते हैं, तो समय भी बर्बाद होता है और गुस्सा भी आता है. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए रात को सोने से पहले ही बच्चे की स्कूल यूनिफॉर्म और जूते निकालकर एक जगह रख दें. इसके साथ ही बच्चे का स्कूल बैग उसके टाइम-टेबल के हिसाब से रात में ही सेट करा लें और सुबह ब्रेकफास्ट और टिफिन में क्या बनाना है, यह भी रात में ही सोच लें. अगर आपके लिए पॉसिबल हो तो कुछ सब्जियां पहले से ही काटकर रख लें. इससे सुबह आपका लगभग आधा समय बच जाएगा.

ये भी पढ़ें: गुस्से में कहे गए ये 6 शब्द दीमक की तरह चाट सकते हैं बच्चे का कॉन्फिडेंस, आपकी छोटी सी बात बिगाड़ सकती है उसका फ्यूचर

सोने और जागने का समय बदलें

अक्सर सुबह के समय लड़ाई इसलिए होती है क्योंकि बच्चे की नींद पूरी नहीं होती और वह बिस्तर से उठने में नखरे करता रहता है. इस प्रॉब्लम से बचने का सिंपल सा तरीका यह है कि आप अपने बच्चे को रात में सही समय पर सोने की आदत डलवाएं. बता दें कि जो छोटे बच्चे होते हैं, उनके लिए कम से कम 8 से 9 घंटे की नींद बहुत जरूरी है. जब आपका बच्चा रात को जल्दी सोएगा, तो सुबह उसकी नींद अपने आप पूरी हो जाएगी और वह बिना रोए, एक अच्छे मूड में उठेगा. इसके साथ ही, पैरेंट्स को भी बच्चे के जागने से कम से कम 20 से 30 मिनट पहले उठ जाना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं, तो आपको अपने खुद के सभी कामों को निपटाने और रिलैक्स होने का भी पूरा समय मिल जाता है. ये छोटा सा पैरेंटिंग हैक आपका समय और एनर्जी दोनों ही बचा सकता है.

सुबह के कामों के लिए एक फिक्स रूटीन बनाएं

छोटे बच्चों को अगर सरप्राइज मिले तो यह उन्हें बहुत ही अच्छा लगता है, लेकिन यह सरप्राइज उन्हें सुबह-सुबह बिल्कुल नहीं मिलना चाहिए. अगर आप सुबह के कामों का कोई फिक्स रूटीन और टाइमिंग सेट नहीं करेंगे, तो आपका बच्चा कन्फ्यूज हो जाएगा. अपने बच्चे को इस कन्फ्यूजन से बचाने के लिए सबसे पहले एक सिंपल सा रूटीन बनाएं. उदाहरण के लिए सबसे पहले सोकर उठना, इसके बाद ब्रश करना, फिर नहाना, फिर कपड़े पहनना और लास्ट में ब्रेकफास्ट करना. जब ये सारे काम हर दिन एक ही तरीके से होने लगेंगे, तो बच्चे को भी इसकी आदत हो जाएगी और उसे बार-बार टोकना नहीं पड़ेगा. कुछ ही दिनों में बच्चा बिना कहे खुद ही अपने सारे काम एक के बाद एक करने लग जाएगा.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी अपने बच्चे को बनाना चाहते हैं सफल? आज रात सोने से पहले उनसे जरूर कहें ये 5 जादुई बातें

चिल्लाने के बजाय बच्चों को प्यार से जगाएं

सुबह के समय जब हम स्कूल के लिए देर होने के चक्कर में बच्चे पर चिल्लाते हैं या फिर उसे डांटकर जगाते हैं, तो बच्चे का मूड खराब हो जाता है और वह चिड़चिड़ा सा भी रहने लगता है. जब आपका बच्चा चिड़चिड़ा होगा तो वह किसी भी काम को करने में ज्यादा समय लगाने लगेगा. आपके बच्चे का मूड सही रहे, इसलिए उसकी सुबह की शुरुआत प्यार से करने की कोशिश करें. बच्चे को डांटने की जगह पर उसे किस करके, प्यार से सहलाकर या फिर उसका फेवरेट गाना गाकर जगाना सबसे बेस्ट तरीका माना जाता है. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका बच्चा खुश होकर उठेगा और आपकी सभी बातों को मानेगा भी.

बच्चों को खुद जिम्मेदारी लेने का मौका दें

कई बार पैरेंट्स की यह आदत होती है कि वे अपने बच्चे के हर एक काम को खुद ही करने की कोशिश करने लग जाते हैं. जब आप हर दिन ऐसा करने लगते हैं, तो बच्चों पर प्रेशर बढ़ जाता है. एक सही पैरेंटिंग तब होती है जब आप अपने बच्चे को इसकी उम्र के हिसाब से सेल्फ-डिपेंडेंट बनने का मौका देते हैं. उदहारण के लिए बच्चे को अपने जूते खुद पहनने दें, अपनी ड्रेस खुद बदलने दें या अपना लंच बॉक्स खुद बैग में रखने को कहें. जब बच्चे खुद अपना काम करते हैं, तो वे ज्यादा एक्साइटेड और मोटिवेटेड रहते हैं. शुरुआत में वे सभी कामों को थोड़ा धीरे-धीरे करेंगे, इसलिए आपको थोड़ा पेशेंस भी रखना पड़ेगा. मगर यकीन रखिये धीरे-धीरे उनकी स्पीड बढ़ जाएगी और आपका काम काफी हल्का हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: बच्चे को कब डायपर पहनाना चाहिए और कब नहीं? जानिए ज्यादातर पैरेंट्स कहां कर देते हैं गलती

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment