लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pm Modi In Indonesia Live:पीएम मोदी प्रम्बानन मंदिर पहुंचे, कहा- इंडोनेशिया की हवा में संस्कृति की खुशबू – Pm-modi-foreign-visit-updates-prez-indonesia-temple-australia-new-zealand-meeting-schedule-speech-hindi-news

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

11:15 AM, 08-Jul-2026

2029 से पहले पूरा होगा जीर्णोद्धार, इंडोनेशिया आकर जश्न मनाएंगे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी के प्रम्बानन मंदिर दौरे के बाद दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति सुबियांतो ने 2029 से पहले जीर्णोद्धार पूरा करने का वादा लिया है। वे योजना बनाकर काम करते हैं, ऐसे में पूरा भरोसा है कि काम पूरा होगा और वे इंडोनेशिया आकर एकसाथ इसका जश्न मनाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि इस गौरवशाली स्थल के जीर्णोद्धार का हिस्सा बनने को लेकर उन्हें गर्व है।

11:07 AM, 08-Jul-2026

क्यों खास है प्रम्बानन मंदिर?

प्रम्बानन मंदिर परिसर योग्याकार्ता में एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह सदियों पुराना मंदिर योग्याकार्ता शहर से लगभग 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसे इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर माना जाता है। 10वीं शताब्दी में निर्मित यह इंडोनेशिया में शिव को समर्पित सबसे बड़ा मंदिर परिसर है। यूनेस्को की वेबसाइट के अनुसार, इन संकेंद्रित वर्गों के अंतिम केंद्र के ऊपर तीन मंदिर हैं। ये रामायण के महाकाव्य को दर्शाने वाली नक्काशी से सजे हैं। ये तीन महान हिंदू देवताओं (शिव, विष्णु और ब्रह्मा) को समर्पित हैं। तीन मंदिर उन जानवरों को समर्पित हैं जो उनकी सेवा करते हैं।

दोनों देशों के बीच हुए अहम समझौते

आज मंदिर दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडोनेशिया में राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM), ब्रह्मोस मिसाइल और कृषि क्षेत्र में सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। पीएम मोदी ने समझौतों और द्विपक्षीय बैठक के बाद दोनों देशों की साझा संस्कृति को ताकत बताया। ईवीएम से जुड़े मुद्दे पर बनी सहमति के मुताबिक दोनों देशों ने अनुकूलित भारतीय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के निर्यात पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

10:55 AM, 08-Jul-2026

मंदिर के जीर्णोद्धार में भारत करेगा मदद

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सुबिआंतो इस विरासत स्थल का दौरा करने विमान से पहुंचे। उन्होंने योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन भी किया। अपनी यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के साथ योग्याकार्ता से प्रम्बानन मंदिर जा रहा हूं।’ उन्होंने एक विमान में दोनों नेताओं की हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर भी साझा की। पोस्ट में भव्य प्रम्बानन मंदिर! भी लिखा था।

10:40 AM, 08-Jul-2026

PM Modi In Indonesia LIVE: पीएम मोदी प्रम्बानन मंदिर पहुंचे, कहा- इंडोनेशिया की हवा में संस्कृति की खुशबू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के साथ योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा किया। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। भारत और इंडोनेशिया ने एक दिन पहले मंदिर परिसर के संरक्षण और जीर्णोद्धार परियोजना शुरू करने पर सहमति जताई थी। दोनों देशों के बीच इस संबंध में समझौता भी हुआ है। इस परियोजना में भारत सहायता देगा। मोदी सोमवार को अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में जकार्ता पहुंचे थे। इस यात्रा में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी शामिल हैं। आज वे सभी कार्यक्रमों के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएंगे।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ind Vs Sl Day 3:भारत ने श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला, मेजबानों पर अब भी फॉलोऑन का खतरा बरकरार; स्कोर 265/8 – Ind Vs Sl 2nd Test Day 3 Match Highlights Report Analysis India Vs Sri Lanka Scorecard Record

‘शायद आपको मजा आ रहा है…’; कंगना रनौत विवाद पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी; बताया कैसे खत्म होगी ये ‘जंग’? – Taapsee Pannu Reaction On Kangana Ranaut Controversy At Trailer Launch Of Upcoming Film Gandhari Video Viral

बीच सड़क भिड़े भाजपा कार्यकर्ता:झंडे के डंडे बने हथियार, जमकर किए एक दूसरे पर वार; वीडियो हो रहा वायरल – Bjp Workers Clash In Deoria Sticks And Batons Used Video Goes Viral

पहले स्टोक्स, फिर डकेट और अब कार्स:eng क्रिकेट में शराब-अनुशासन पर बड़ा सवाल, लगातार विवादों ने बढ़ाई चिंता – England Cricket Faces Fresh Off-field Controversy After Brydon Carse Nightclub Incident

गजब है:ग्वालियर की किसिंग कार का नया राज खुला, एक नहीं तीन लड़कियों ने किया था ये काम; लड़के ने क्या बोला? – New Details Have Emerged About The Gwalior Kissing Car Incident News In Hindi

आंखों पर पट्टी बांध गुमशुदा बच्ची को खोजने निकलीं तापसी पन्नू; ‘गांधारी’ का ट्रेलर जारी, कब रिलीज होगी फिल्म? – Taapsee Pannu Movie Gandhari Trailer Out Know Release Date Netflix Film

Leave a Comment