लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा:एक ही रनवे पर आमने-सामने आए दो विमान, मामले पर एअर इंडिया ने दिया क्या जवाब? – Air India, Ai Express Planes Come Face-to-face On Same Runway At Mumbai Airport

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुंबई हवाई अड्डे पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान एक ही रनवे पर आमने-सामने आ गए। सूत्रों के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से निर्देश मिलने के बाद एअर इंडिया के विमान ने उड़ान भरने की प्रक्रिया (टेक-ऑफ रन) को बीच में ही रोक दिया, जिससे एक संभावित दुर्घटना टल गई।

यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। सूत्रों ने बताया कि सिलीगुड़ी से आया एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के बाद रनवे से पूरी तरह हटा भी नहीं था कि उसी रनवे से दिल्ली जाने वाला एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।

विमानों की जानकारी

सूत्रों ने बताया कि, मुंबई से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI816 में बड़े आकार का बोइंग 777-300 ईआर विमान इस्तेमाल हो रहा था। वहीं, सिलीगुड़ी से मुंबई आई एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या AIX1547 में छोटे आकार का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान शामिल था।

ये भी पढ़ें: Assam: असम में सीएए के तहत अब तक 70 आवेदन, छह लोगों को मिली भारतीय नागरिकता; कितने हुए निर्वासित?

एअर इंडिया का बयान

इस घटना को लेकर एअर इंडिया ने एक बयान जारी किया है। एअर इंडिया ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, ‘सात जुलाई को मुंबई से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या AI816 के चालक दल ने एअर ट्रैफिक कंट्रोल से निर्देश मिलने के बाद टेक-ऑफ रन को रोक दिया और विमान को वापस बे (पार्किंग क्षेत्र) में ले आए। मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार अब विमान की आवश्यक जांच की जाएगी। इस बीच, यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।’

आमतौर पर टेक-ऑफ रन का मतलब विमान के उड़ान भरने की गति हासिल करने से पहले रनवे पर दौड़ने की प्रक्रिया से होता है। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एटीसी के निर्देशों के बाद ही उड़ान भरने की प्रक्रिया को रोका गया था। हालांकि, इस घटना से जुड़ी अन्य खास जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं। दोनों विमानों में कुल कितने यात्री सवार थे, इस बात का पता तुरंत नहीं चल सका है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar News:बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, पार्ट्स दुकान में आग से छह माह की बच्ची समेत तीन की मौत, एक गंभीर – Bakhtiyarpur-parts-shop-fire-six-month-old-girl-two-women-dead Patna News

Boi:विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें 1 सितंबर से एयरपोर्ट पर कौन सा झंझट हो जाएगा खत्म – Hassle-free Travel: India Welcomes Boarding Pass Stamping Ends At International Airports Starting September 1

Khabaron Ke Khiladi:चुनाव की कैसी तैयारी, संघ का कितना असर? विश्लेषकों ने बताया- ‘नवीन’ टीम से क्या बदलेगा – Khabaron Ke Khiladi Bjp New Team Elections Strategey Analysis News And Updates

Ed:रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर ने कॉन्ट्रैक्ट के लिए मांगी रिश्वत, 3.28 करोड़ रुपये का फ्लैट और नकदी जब्त – Ed Attaches Rs 3.50 Crore Assets In Bribery Case Linked To Former Railway Deputy Chief Electrical Engineer

Aiapget:परीक्षा में लापरवाही पर Nta का बड़ा एक्शन, Eduquity का पैनल सस्पेंड, कंपनी को भेजा कारण बताओ नोटिस – Aiapget Exam 2026: Nta Suspends Eduquity Empanelment Over Lapses At Jaipur Centre

Bwf World Championships:विश्व चैंपियनशिप में त्रीसा-गायत्री का कमाल, भारत को मिला महिला युगल में कांस्य – Treesa-gayatri Pair Loses Semifinal, Clinch Maiden World Championships Bronze Know

Leave a Comment