लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले:नौसेना ने ओमेगा ट्रेडर जहाज की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाया? क्रू में 15 भारतीय – India Navy Secures Safe Omega Trader Ship Omega Trader With 15 Indian Crew Heads To Sikka Port India

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत सरकार और नौसेना ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कच्चे तेल से लदे मर्चेंट जहाज ‘ओमेगा ट्रेडर’ को अंतरराष्ट्रीय समुद्र में सुरक्षित मार्ग दिलाने के लिए हस्तक्षेप किया है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस संयुक्त प्रयास के बाद अब जहाज के सुरक्षित रूप से भारत के सिक्का बंदरगाह पहुंचने की पूरी उम्मीद है।  यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब युद्धविराम लागू होने के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य में 24 घंटों के भीतर तीन जहाजों पर हमले हो चुके हैं।

चालक दल में 15 भारतीय शामिल

इस अभियान में जहाज पर सवार चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। ‘ओमेगा ट्रेडर’ पर कुल 23 चालक दल के सदस्य सवार हैं। इनमें से 15 सदस्य भारतीय नागरिक हैं, जबकि शेष 8 सदस्य फिलीपींस के नागरिक हैं। सरकार और नौसेना के समय पर किए गए हस्तक्षेप के कारण जहाज पर सवार सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

यह जहाज कच्चे तेल को लेकर अपनी यात्रा पर है। सरकारी सूत्रों ने पुष्टि की है कि सरकार और नौसेना के प्रयासों से जहाज को सुरक्षित रास्ता मिल गया है। अब यह जहाज बिना किसी बाधा के अपनी आगे की यात्रा पूरी कर रहा है और जल्द ही इसके भारत के सिक्का पहुंचने की संभावना है। इस कदम से जहाज पर सवार भारतीय और विदेशी नागरिकों के परिवारों ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें: Drone Attack: होर्मुज में तीसरे टैंकर पर ड्रोन हमला, ऊर्जा आपूर्ति की बढ़ी चिंता; ब्रिटिश सेना ने क्या बताया?

होर्मुज में तीन टैंकरों पर हुआ हमला

इससे पहले, होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन टैंकरों को निशाना बनाया गया। यह फारस की खाड़ी के संकरे मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर हुए ताजा हमलों में से एक है। ब्रिटेन के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि तेल परिवहन के लिए बेहद अहम इस समुद्री मार्ग में तीसरे जहाज को ड्रोन से निशाना बनाया गया। इससे पहले मंगलवार को दिन में दो अन्य टैंकरों पर भी हमला किया गया था। यूकेएमटीओ के अनुसार, तीसरे जहाज को मामूली नुकसान पहुंचा है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और जहाज अपनी यात्रा जारी रखे हुए है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rashifal 26 August:कुंभ और मकर राशि वालों की किस्मत देगी साथ, नौकरी-कारोबार में होंगे सकारात्मक बदलाव – Today Prediction Horoscope Of 26 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

गुजरात में वंदे भारत पर पथराव:यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कर रही थीं सफर, पूछताछ में क्या बोला आरोपी? – Stone Pelting On Vande Bharat In Gujarat: Up Governor Anandiben Patel Was Aboard, Accused Held Near Surat

Nss कॉन्फ्रेंस:शाह की दो-टूक- देश धर्मशाला नहीं, घुसपैठिए देश की सुरक्षा-अर्थतंत्र के लिए घातक; और क्या बोले? – Nss Conference Amit Shah Country Is Not Dharamshala Infiltrators Threat To National Security And Economy

सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, चंडीगढ़ जिला अदालत ने धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस, क्या है मामला? – Salman Khan And Actor Sister Alvira Alvira Khan Agnihotri Faced Fraud Allegations Court Gave Notice

‘दूसरों का मजा खराब न करें’; ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले रॉकी भाई ने दर्शकों से की खास अपील, जानिए क्या कहा? – Yash Urges Fans Ahead Toxic Release That Do Not Record Scenes From Film In Theatres And Post Them Social Media

महाराष्ट्र:’मराठी नहीं सीखना चाहते तो राज्य छोड़ दें’, ऑटो चालक से मारपीट के बाद मनसे की चेतावनी – Autorickshaw Drivers Who Feel Lowly In Learning Marathi Can Leave Maharashtra: Mns Leader

Leave a Comment