लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Chamoli:बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे – Badrinath Temple Offerings Controversy: Congress Mla Lakhpat Butola Begins Sits On Fast In Protest Chamoli

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के विरोध में मंगलवार को मंदिर परिसर में अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उपवास शुरू कर दिया। कांग्रेस ने इस आंदोलन का ऐलान सोमवार को किया था।

विधायक बुटोला ने चढ़ावे से जुड़े मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उपवास के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया।


पहली बार हुई गड़बड़ी या पहले से चल रहा था खेल?, 40 दिन की CCTV फुटेज से होगा खुलासा

बदरीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी के मामले की जांच अब 40 दिन की सीसीटीवी फुटेज तक पहुंच गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दो जुलाई को सामने आई घटना पहली बार हुई थी या इससे पहले भी चढ़ावे की गणना के दौरान इसी तरह की गड़बड़ी की जाती रही है। साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी अकेले इस मामले में शामिल था या किसी अन्य व्यक्ति ने भी उसका सहयोग किया।

बदरीनाथ धाम में दान और चढ़ावे की गणना के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इस वर्ष गठित टीम में आरोपी अधिकारी भी शामिल था। ऐसे में जांच का दायरा केवल दो जुलाई की घटना तक सीमित नहीं रखा गया है। जांच टीम पूर्व में हुई दान गणनाओं के दौरान की गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर में उपलब्ध 40 दिन की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखी गई है। जांच टीम एक-एक फुटेज का बारीकी से परीक्षण कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं पहले भी चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी तो नहीं हुई और यदि हुई तो उसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

हर पहलू की होगी जांच

सीईओ बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि चढ़ावे की गणना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की 40 दिन की फुटेज सुरक्षित रखी गई है। जांच के दौरान इन सभी फुटेज का परीक्षण किया जाएगा। यदि किसी अन्य दिन भी किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका में हिंदुत्व पर क्या बोले मोहन भागवत?:बताया हिंदू होने का मतलब, मुस्लिमों को लेकर भी दिया बेबाक संदेश – Mohan Bhagwat On Hindutva What Does Being Hindu Mean What Message Did He Say About Muslims In America

बस्ती में भीषण सड़क हादसा:बाइक-कार की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल – Three Bike-borne Men Die After Ramming Into Four-wheeler In Up’s Basti; Car Driver Critical

नेपाल बाढ़ लाइव:त्रासदी में 675 मौतों की पुष्टि, 275+ भारतीय लापता; चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है? – Nepal Flash Flood Live Updates Casualties Indians Return Death Toll Surge Search Rescue Ops Hindi News

पाकिस्तान:अस्पताल अग्निकांड पर शहबाज सख्त, नवजातों की मौत पर अफसरों पर गिरी गाज; किस-किस पर होगी कार्रवाई? – Pakistan Hospital Fire: 14 Newborns Killed, Pm Shehbaz Sharif Suspends 8 Officials, Orders Criminal Action

हिमाचल में कल से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून:चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, 54 सड़कें अब भी बंद; पढ़ें ताजा अपडेट – Heavy Rain Alert Issued For Himachal Pradesh For Four Days

पीएम का ताशकंद दौरा Live:उज्बेकिस्तान में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री, बिखरे तिरंगे और संस्कृति के रंग – Pm Modi Uzbekistan Visit Live Update Tashkent City Prez Mirziyoyev Bilateral Talk Indian Diaspora Culture News

Leave a Comment