E20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर भारत और भूटान से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट पर नया विवाद खड़ा हो गया है। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि भूटान को E20 पेट्रोल निर्यात करने का न तो कोई प्रस्ताव दिया गया था और न ही तेल विपणन कंपनियों (OMC) की ओर से ऐसा कोई ऑफर किया गया। सरकार ने लोगों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील भी की है।

भारत सरकार ने भूटान की रिपोर्ट पर क्या कहा?
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक फैक्ट-चेक जारी करते हुए भूटान से जुड़ी रिपोर्ट को गलत बताया।
मंत्रालय के अनुसार-
-
यह दावा सही नहीं है कि भूटान ने भारत से E20 पेट्रोल आयात करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया।
-
भारतीय तेल विपणन कंपनियों (OMCs) की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव दिया ही नहीं गया।
-
भूटान को E20 पेट्रोल निर्यात करने की कोई योजना भी फिलहाल नहीं है।
-
लोगों से केवल मंत्रालय की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की गई।
Fact Check
❌ Claims that Bhutan declined an offer to import E20 petrol from India are incorrect.
No such offer has been made by the Oil Marketing Companies (OMCs), and there is no proposal for export of E20 petrol to Bhutan.
✅ Please rely only on official information from… pic.twitter.com/sqyAcEIvbw
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) July 5, 2026

