लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दतिया उपचुनाव:अधिसूचना जारी, आज से नामांकन शुरू, 13 जुलाई तक भरे जाएंगे पर्चे – Datia-bypoll-2026-election-commission-schedule Bjp Vs Congress

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी प्रक्रिया का औपचारिक आगाज हो गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को निर्वाचन आयोग की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। हालांकि, नामांकन शुरू होने के बावजूद प्रदेश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की  स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद 16 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा, जबकि 3 अगस्त को परिणाम आएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।


राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने से रिक्त हुई सीट

दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद रिक्त हुई थी। एक आपराधिक मामले में अदालत ने उन्हें तीन वर्ष से अधिक की सजा सुनाई थी। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो वर्ष या उससे अधिक की सजा होने पर सांसद या विधायक की सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है। इसी आधार पर मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त करने की अधिसूचना जारी की थी। 

प्रत्याशियों पर बना सस्पेंस

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। ऐसे में अब सबकी नजरें दोनों दलों की सूची पर टिकी हुई है। भाजपा में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है, जबकि कांग्रेस भी जीतने वाले चेहरे की तलाश में मंथन कर रही है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Explainer:मेकेदातु परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट तक हुआ है संघर्ष, अब तमिलनाडु में सर्वदलीय बैठक की मांग क्यों? – Explainer: What Is Mekedatu Project? Supreme Court Has Dismissed Tamil Nadu Govt Petition; All-party Meeting

Ranveer Singh Birthday:दिल्ली का बिट्टू आगे जाकर कैसे बना बॉलीवुड का ‘धुरंधर’, रणवीर के 10 यादगार किरदार – Ranveer Singh 41st Birthday Unknown Facts Of Dhurandhar Star Marriage With Deepika Padukone And Hit Films

Fifa Wc:फुटबॉल विश्वकप में नया बवाल! ट्रंप के फोन के बाद फीफा ने बदला फैसला? अमेरिकी स्टार पर लगा बैन हटाया – Fifa World Cup 2026: Donald Trump’s Call Sparks Massive Controversy As Fifa Lifts Folarin Balogun’s Suspension

Fifa Wc:पुर्तगाल और माइटी स्पेन की राउंड ऑफ-16 में भिड़ंत; क्या रोनाल्डो ‘वंडर किड’ यमाल को दे पाएंगे टक्कर? – Fifa World Cup 2026: Portugal Face Mighty Spain In Round Of 16; All Eyes On Ronaldo Vs Yamal; Usa Vs Belgium

Satluj Ban:क्या फिर रिलीज होगी ‘सतलुज’? निर्देशक हनी त्रेहान की उम्मीद भरी पोस्ट से लगने लगीं ऐसी अटकलें – Satluj Director Honey Trehan Is Still Hopeful Even As Diljit Dosanjh Starrer Is Removed From Ott

Ronaldo:’23 साल से मुझे खत्म करने की कोशिश जारी…सफल नहीं हुए’, किस पर और क्यों भड़के क्रिस्टियानो रोनाल्डो? – Cristiano Ronaldo Hits Back At Critics: ‘you Have Been Trying To Kill Me For 23 Years’

Leave a Comment