वीकएंड पर आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। इसने शुरू से ही अच्छा कलेक्शन किया है। वहीं हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ ने बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत की। वीकएंड पर भी इस फिल्म ने निराश किया है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में दोबारा उछाल आया है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों का कलेक्शन।
2 of 6
अल्फा मूवी रिव्यू
– फोटो : X
अल्फा
आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की अदाकारी से सजी फिल्म ‘अल्फा’ ने वीकएंड पर शानदार कमाई की है। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन इसने 11.25 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन इसने 9 करोड़ रुपये से खाता खोला था। तीन दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 34 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में दूसरे वीकएंड पर उछाल आया है। दूसरे रविवार को इसने 9.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे शनिवार को इसने 7.35 करोड़ रुपये कमाए थे। शुक्रवार को इसने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने अब तक कुल 114.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
4 of 6
फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’
– फोटो : सोशल मीडिया
बेबी डू डाई डू
हुमा कुरैशी की अदाकारी वाली फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। तीसरे दिन इसने 83 लाख रुपये कमाए हैं। दूसरे दिन इसने 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर इसने पहले दिन 53 लाख रुपये से खाता खोला था। इसका टोटल कलेक्शन 1.81 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये है। माना जा रहा है कि बजट के हिसाब से इसकी कमाई काफी कमजोर है।
5 of 6
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
– फोटो : x
कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अदाकारी वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। 17वें दिन इसने 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन 92.55 करोड़ रुपये हो गया है।