लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कराची अग्निकांड में आरोपी 11 साल का नाबालिग, 72 लोगों की गई थी जान, चार्जशीट में हुआ खुलासा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कराची में इसी साल जनवरी में बड़ा हादसा हुआ था. यहां गुल प्लाचा शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग गई थी. इसमें करीबन 72 लोगों की मौत हुई थी. अब इस पूरे मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है. चार्जशीट दाखिल करना, चौंकाने वाली बात नहीं है. चौंकाने वाली बात है कि इस चार्जशीट में 11 साल के लड़के को आरोपी बनाया गया है. 

जानकारी के मुताबिक, यह लड़का नाबालिग है. वह अपने पिता और शॉपिंग कॉम्प्लेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ इस घटना की मामले में मुकदमे का सामना करना पड़ेगा. 

सभी 6 नामजद आरोपी फिलहाल फरार हैं

इस पूरे मामले में वकील अब्दुल रज्जाक गुज्जर ने कहा है कि 11 साल का नाबालिग लड़का अन्य नामजद आरोपियों के साथ मुकदमे का सामना करेगा. जिन अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें नेमतुल्लाह, जो 11 साल के बच्चे के पिता हैं. दूसरा गुल प्लाजा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य तनवीर पास्ता, अमर इस्माइल, मुहम्मद रमजान और मुहम्मद अमीन शामिल हैं. हालांकि, सभी 6 आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति

17 जनवरी 2026 को हुई थी घटना

मामला 17 जनवरी से जुड़ा है. यहां कराची के एमए जिन्ना रोड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स गुल प्लाजा में आगजनी की घटना हुई थी. इसमें 72 लोग मारे गए, 8 घायल हुए और 1,154 दुकानें जलकर खाक हो गईं थी. लगभग एक सप्ताह तक फायरब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी रही. कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल की गई, उसके मुताबिक, 11 साल के बच्चे का नाम हुजैफा है. वह अपने पिता की जगह उस दिन नकली फूलों की दुकान संभाल रहा था. तभी माचिस की तीलियों से खेलते समय आग लग गई. यह बातें चार्जशीट में दर्ज हैं. 

गवाहों ने अपने बयान में क्या बताया है? 

इस मामले में 42 गवाह कोर्ट में अपनी गवाही देंगे. गवाहों ने अपने बयानों में बताया है कि नेमतुल्लाह अक्सर अपने बेटे को दुकान पर अकेले छोड़ जाते थे. उस दिन भी यही हुआ. वहीं, एक आर्यन नाम के गवाह ने बताया कि उसने माचिस से हुजैफा को खेलते देखा. जिस वजह से यह घटनाक्रम हुआ. 

PoJK में पाकिस्तान की बर्बादी का काउंटडाउन! ‘हुक्मरानों हम तुम्हारी मौत हैं’ के नारों से कांपा इस्लामाबाद

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment