लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘भारत हमारे साथ है’:जेडी वेंस की टिप्पणी पर इस्राइली पीएम नेतन्याहू का जवाब, बोले- हमारे कई दोस्त हैं – Israeli Pm Benjamin Netanyahu Counters Us Vice President Jd Vance Ally Remark Says Have Support From India

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका भले ही दावा करे कि वह इस्राइल का इकलौता सहयोगी है, लेकिन इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ऐसा नहीं मानते हैं। बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को भारत का जिक्र करते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की उस टिप्पणी का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ही दुनिया में इस्राइल का एकमात्र शक्तिशाली सहयोगी है।

‘फॉक्स न्यूज संडे ब्रीफिंग’ को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल को भारत सहित कई अन्य देशों का भी समर्थन प्राप्त है। उन्होंने व्यंग के लहजे में कहा, “हमारे कुछ और दोस्त भी हैं, जैसे भारत नाम का एक छोटा-सा देश। वहां 1.4 अरब लोग रहते हैं और हमें वहां जबरदस्त समर्थन मिलता है।”

जेडी वेंस ने दिया था क्या बयान?

पिछले महीने व्हाइट हाउस में एक ब्रीफिंग के दौरान जेडी वेंस ने कहा था कि इस्राइल को अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता का सम्मान करना चाहिए। जब उनसे उन खबरों के बारे में पूछा गया कि इस्राइली नेतृत्व अमेरिका-ईरान समझौते से नाखुश है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना कर रहा है, तो वेंस ने कहा था, “अगर मैं इस्राइल सरकार के मंत्रिमंडल में होता, तो मैं उस एकमात्र शक्तिशाली सहयोगी की आलोचना नहीं करता जो पूरी दुनिया में अब भी मेरे साथ है।”

इस पर अब नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें फेसबुक पर भारत से काफी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, “आप जानते हैं, मेरा फेसबुक पर एक अकाउंट है और वहां मुझे जबरदस्त समर्थन मिलता है। हो सकता है कि मुझे कई अन्य जगहों से भी समर्थन मिल रहा हो।” उन्होंने वेंस के इस दावे को खारिज किया कि इस्राइल का कोई दूसरा सहयोगी नहीं है।

नेतन्याहू ने अब कैसे दिया जवाब?

नेतन्याहू ने कहा, “हमारे बहुत-बहुत दोस्त हैं।” उन्होंने कहा कि कई देश इस्राइल के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की मदद लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “कई नेता मुझे फोन करते हैं और कहते हैं, ‘देखिए, जनमत को लेकर मुझे कुछ दिक्कत है, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम आपका सम्मान करते हैं। क्या हम कुछ समझौते कर सकते हैं? क्या आप हमें अपनी सेना के कुछ तौर-तरीके सिखा सकते हैं? क्या हमें आपकी एआई और साइबर विशेषज्ञता मिल सकती है?”

इस्राइली पीएम ने कहा, “साइबर क्षेत्र में इस्राइल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है और हमारी तकनीक बेहद उन्नत है। इसलिए हमारे रिश्ते वैसे नहीं हैं, जैसे बाहर से दिखाई देते हैं।”

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बहनों के साथ सहयोगी की फ्री यात्रा सुबह से शुरू – Up: Yogi Government’s Big Gift To Women On Raksha Bandhan; Free Travel Launched For Sisters

यूपी में हरियाणवी सिंगर अंकित का कत्ल:’मर्डर मार दे सड़क के ऊपर…’, गाना इंस्टा पर डालने के 2 घंटे बाद हत्या – Shamli Haryanvi Singer Ankit Balian Murder Murder Miscreants Had Been Preparing For Two Days

नेपाल में भूकंप के बाद आई तबाही:’100 मीटर ऊंची लहर’ ने मिटा दिया तिमुरे बाजार; भारत के कई राज्यों ने कसी कमर – Nepal Tragedy: People From Several Indian States Stranded After Severe Floods In Nepal; Helpline Activated

यूपी विधानसभा चुनाव:महिलाओं पर दांव, 40 हजार बनाम 50 हजार की तरफ चली सियासत, सपा और भाजपा ने किए ये प्रयोग – Up Assembly Elections: Bet On Women, Politics Moves Towards 40,000 Vs 50,000, Sp And Bjp Experiment With These

मौसम का अलर्ट:तमिलनाडु के सात जिलों में मध्यम बारिश की संभावना, कई इलाकों में तापमान बढ़ने के आसार – Weather Alert Moderate Rainfall Likely Seven Districts Tamil Nadu; Temperatures Expected Rise Several Areas

उमर कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट:नेकां का दांव, कांग्रेस को फिर ऑफर, अधिकतम बनाए जा सकते हैं इतने मंत्री – Umar Abdullah Cabinet Buzz Over Omar Cabinet Expansion, Offers Deal To Congress Again

Leave a Comment