लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘तुरंत इस्तीफा दें’, गैंगरेप मामले में रिश्तेदार की गिरफ्तारी के बाद PAK के विदेश मंत्री इशाक डार के इस्तीफे की मांग

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान में विदेशी महिलाओं के किडनैप और गैंगरेप का मामला डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार के गले की फांस बनता जा रहा है. डार के करीबी रिश्तेदार द्वारा नीदरलैंड और वेनेजुएला की महिला से दरिंदगी को लेकर सीनेटर फैसल वावडा ने उनके इस्तीफे की मांग की है. 

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान के साथ करीबी संबंध रखने वाले फैसल वावडा ने शहबाज सरकार और पंजाब की मरियम नवाज सरकार दोनों पर इस हाई-प्रोफाइल मामले में मंत्री के रिश्तेदार को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. बता दें कि यह घटना दो महिलाओं से जुड़ी हैं. नीदरलैंड और वेनेजुएला निवासी महिला को 29 जून को लाहौर में कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था और फिर उनके साथ गैंगरेप किया गया.

इस मामले में पंजाब की लाहौर पुलिस ने अब तक 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है. शुक्रवार को लाहौर की एक अदालत ने आगे की जांच के लिए गिरफ़्तार किए गए चारों लोगों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

कौन है मुहम्मद रज़ा डार 
बता दें कि गिरफ्तार किए गए लोगों में मुहम्मद रज़ा डार भी शामिल है, जिसे जांचकर्ताओं ने इस मामले का मुख्य संदिग्ध माना है. पुलिस सूत्रों ने PTI को बताया कि रजा डार इशाक डार का पोता है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रज़ा डार की उन 2 महिलाओं से पहली मुलाकात पिछले साल सिंगापुर में हुई थी.

खबरों के मुताबिक, ये तीनों एक क्रिप्टोकरेंसी बिजनेस वेंचर के जरिए जुड़े थे. जांचकर्ताओं का कहना है कि बाद में रज़ा डार ने इनके लिए बिजनेस वीजा का इंतजाम किया, जिससे वो दोनों पाकिस्तान आ गईं. इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए वावड़ा ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान को एक पारिवारिक कंपनी की तरह चलाया जा रहा है. 

फैसल वावडा ने क्या कहा
उन्होंने सवाल उठाया कि जब इशाक डार के पोते पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं, तो वे देश के 2 सबसे ऊंचे ओहदों पर क्यों बने हुए हैं. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक वावडा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “उन्हें (रज़ा डार) को संबंधित विदेशी दूतावास के दखल के बाद ही गिरफ़्तार किया गया. इतने गंभीर आरोपों के बाद भी इशाक डार दुनिया के सामने उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के तौर पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकते हैं?”

ये भी पढ़ें

Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा

‘होर्मुज परमाणु हथियार से कम नहीं’, पुतिन के करीबी दिमित्री मेदवेदेव ने स्ट्रेट को बताया ईरान की सबसे बड़ी ताकत

पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति

‘हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला, कहा- देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

‘मैडम सो रही हैं’, 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन

Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें

Leave a Comment