लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Bengal:नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, संदिग्ध की पीट-पीटकर हत्या; Cm शुभेंदु क्या बोले? – West Bengal South 24 Parganas Minor Murder Misdeed Allegation Suspect Beaten To Death What Did Cm Suvendu Said

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में नाबालिग की कथित दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप ने रविवार को व्यापक हिंसा का रूप ले लिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क और रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन किया, कई वाहनों

में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव किया। इसी दौरान भीड़ ने एक संदिग्ध युवक को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु

अधिकारी ने पीड़िता के पिता से फोन पर बात कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

शनिवार से लापता थी बच्ची, रविवार सुबह मिला शव

पुलिस के अनुसार, नाबालिग शनिवार शाम घर से बाहर निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। देर रात तक परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह धपधपी-2 पंचायत के सूर्यपुर हाट इलाके में घर के निकट एक तालाब से उसका शव बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया। परिवार ने इलाके के चार लोगों पर संलिप्तता का आरोप लगाया है।

गुस्साए लोगों ने सड़क और रेलवे ट्रैक जाम किए

शव मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दी और सूर्यपुर रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शन किया। इसके चलते शियालदह-नामखाना रेलखंड पर करीब एक घंटे तक रेल सेवा प्रभावित रही, जबकि सड़क यातायात भी कई घंटे बाधित रहा।

पुलिस पर हमला, भीड़ ने संदिग्ध को मार डाला

प्रदर्शन के दौरान पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोगों ने पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी दौरान भीड़ ने एक स्थानीय युवक को कथित रूप से

संदिग्ध मानते हुए पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी से मिले सुराग, दो आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को इलाके के सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिले। एक संदिग्ध की पहचान के बाद पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा

घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीड़िता के पिता से फोन पर बात कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मंगलवार को भवानी भवन बुलाया है। प्रेसिडेंसी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक

कंकर प्रसाद बारुई ने भी कहा कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महाराष्ट्र:फडणवीस सरकार ने आदिवासी छात्रों की सभी मांगें मानीं, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील; जानें सब कुछ – Maharashtra Govt Accepts Demands Of Tribal Students, Appeals Them To Call Off Hunger Strike

कटनी जमीन सौदेबाजी केस:निलंबित Csp नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत खारिज, गिरफ्तारी का खतरा बढ़ा – Anticipatory Bail Plea Of Suspended Csp Neha Pachisia Rejected Risk Of Arrest Increases

गोरखपुर में सीएम योगी बोले:व्यापारी-बेटी की सुरक्षा पर संकट खड़ा किया, तो जेल और जहन्नुम का रास्ता खुला है – Cm Yogi Says Strict Action Will Be Taken Against Those Who Threaten Safety Of Traders And Daughters

एच1एन1 वायरस:स्वाइन फ्लू से होने वाली निमोनिया की क्या पहचान है? ये एक्टर भी हो गया संक्रमण का शिकार – Bollywood Actor Emraan Hashmi Tested Positive For Swine Flu How H1n1 Can Lead To Pneumonia

Khabaron Ke Khiladi:जनगणना की प्रश्नावली पर मचा बवाल, विश्लेषकों ने बताया जाति पर किसकी कैसी सियासत – Khabaron Ke Khiladi Census Questionnaire Controversy Caste Enumeration Expert Analyse Politics News And Update

यूपी:बढ़ते एच-1एन-1 और सीजनल फ्लू के मामलों पर सरकार अलर्ट, डिप्टी सीएम ने की समीक्षा; बोले- घबराने की जरूरत – Up: Government Alert On Rising H-1n-1 And Seasonal Flu Cases, Deputy Cm Reviews; Said- Need To Panic

Leave a Comment