लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar:भाजपा के सामने जनसुराज किसे बना रही बांकीपुर से उम्मीदवार, प्रशांत किशोर को लेकर क्या बातें चल रही? – Bankipur Assembly By-election: Announcement Of Candidates Of Jansuraj, Prashant Kishor, Bjp, Rjd, Nda

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बांकीपुर विधानसभा में उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। अब तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन की ओर से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कुछ देर में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी अपने उम्मीदवार की घोषणा करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पहले ही उम्मीदवार के नाम को लेकर स्पष्ट संकेत दे दिए थे। पिछले कुछ दिनों से जनसुराज का शीर्ष नेतृत्व उपचुनाव को लेकर बैठक कर रहा था इसमें सारी बातें स्पष्ट हो चुकी हैं।

 

बताया जा रहा है कि जनसुरज की ओर से प्रशांत किशोर को ही बांकीपुर विधानसभा सीट पर उतारा जाएगा। जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि यहां से अपनी पार्टी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने एक महीने तक बांकीपुर की जनता से फीडबैक लिया और उसी आधार पर जन सुराज के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर की यहां से जीत सुनिश्चित मानते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाने की तैयारी की है। मनोज भारती ने कहा कि बांकीपुर के लोगों में केंद्र व राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। लोग इस सरकार से परेशान हैं और उसे सबक सिखाने के लिए वह प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी चाहते हैं। पार्टी नेताओं का भी यही मानना है कि जन सुराज के सूत्रधार इस चुनाव में उतरें।

 

प्रशांत किशोर के लिए जीत हासिल करना काफी मुश्किल

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लंबे समय से इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। यहां पर कायस्थ वोटर हमेशा से निर्णायक भूमिका में रहते हैं। ऐसे में अगर ब्राह्मण जाति से आने वाले प्रशांत किशोर अगर चुनावी मैदान में उतरते हैं और भाजपा किसी कायस्थ चेहरे को मैदान में उतारे तो प्रशांत किशोर के लिए यहां जीत हासिल करना काफी मुश्किल होगा। भाजपा के पास बांकीपुर सीट का करीब 63 फीसदी वोट शेयर है। और, प्रशांत किशोर के पास करीब पांच फीसदी। यह अंतर काफी बड़ा है। 30 जुलाई को चुनाव होना है कि ऐसे में प्रशांत किशोर के लिए वोट शेयर बढ़ाना काफी चुनौती भरा काम होगा।

 

अब जानिए 2025 के विधानसभा चुनाव के परिणाम के बारे में…

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र (संख्या-182) से भारतीय जनता पार्टी के नितिन नवीन ने लगातार एक और जीत दर्ज करते हुए 98,299 वोट (62.66% वोट शेयर) हासिल किए। राष्ट्रीय जनता दल की रेखा कुमारी को 46,363 वोट (29.55% वोट शेयर) मिले और वह दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी की वंदना कुमारी को 7,717 वोट (4.92% वोट शेयर) प्राप्त हुए, जबकि अन्य उम्मीदवारों और नोटा को शेष वोट मिले। नितिन नवीन ने रेखा कुमारी को 51,936 वोटों के बड़े अंतर से हराकर सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा। भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन और जनसुराज प्रत्याशी वंदना कुमारी के बीच वोटों का अंतर 90,582 का था। वहीं वोट शेयर का अंतर: 57.74 प्रतिशत अंक था। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेपाल में जलप्रलय!:भूस्खलन से नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा, कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने किया अलर्ट – Flash Floods In Nepal Raise Flood Threat In Kushinagar

ध्रुव जुरैल के टैटू में छिपी कहानी:क्यों दिया ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश, पिता ने बताई पूरी बात – Dhruv Jurel Jai Jawan Jai Kisan Tattoo Prompts Call From Anil Shastri To His Father

महाकाल मंदिर में बवाल:नंदी हॉल में कांवड़ियों ने किया जमकर हंगामा, बैरिकेड तोड़ गर्भगृह में घुसने की कोशिश – Uproar At Mahakal Temple Kanwariyas Created A Massive Ruckus In The Nandi Hall And Attempted To Storm

‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस:यश की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई के साथ की शुरुआत; बंपर ओपनिंग लेकर कमाए इतने – Toxic Movie Box Office Day 1 Yash Kiara Advani Huma Nayanthara Tara Geetu Mohandas Film Opening Day Collection

कुकू कोहली पंचतत्व में विलीन:बेटी ने दिया कंधा, बदहवास नजर आईं अरुणा ईरानी; श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई सेलेब – Aruna Irani Looks Devastated At Husband Kuku Kohli Funeral And Last Rites Katrina And Vicky Pays Tribute

भारत Vs श्रीलंका:यशस्वी-वैभव सूर्यवंशी पर बरसे संजय मांजरेकर; Icc-bcci से क्यों की सख्त से सख्त सजा की मांग? – Sanjay Manjrekar Calls For Strict Punishment For Yashasvi Jaiswal, Vaibhav Sooryavanshi Over On-field Incident

Leave a Comment