लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पहले दिन पिटी ‘Alpha’, आलिया के सपोर्ट में खुलकर सामने आए करण जौहर और करीना कपूर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


आलिया भट्ट की स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ को ओपनिंग डे पर उम्मीदों के मुताबिक प्यार नहीं मिल पाया है. फिल्म को बेहद खराब रिव्यू मिले और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने निराश किया. ये यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म रही. दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया है. हालांकि करण जौहर को आलिया भट्ट ने हैरान कर दिया. वहीं करीना कपूर खान भी ट्रोलिंग के बीच आलिया के सपोर्ट में उतरी है.

आलिया भट्ट के फैन बने करण जौहर

आलिया भट्ट को अल्फा के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है. 3 जुलाई को फिल्म रिलीज होने के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं. इसी बीच करण जौहर ने आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जब ‘अल्फा’ जैसी फ़िल्मों के लिए राह मुश्किल होती है, तो यह एक ज़बरदस्त शुरुआत करती है! यह कई अहम बातें बताती है. दर्शक ऑनलाइन नेगेटिविटी से कहीं ऊपर हैं और वही असली योद्धा हैं. आलिया भट्ट का स्टारडम, थिएटर तक लोगों को खींचने की उनकी क्षमता और उनका बेमिसाल टैलेंट, साथ ही बड़े पर्दे के शानदार अनुभव का असर. इन पर कोई शक नहीं किया जा सकता.’

पहले दिन पिटी ‘Alpha’, आलिया के सपोर्ट में खुलकर सामने आए करण जौहर और करीना कपूर

करण ने की लोगों से अल्फा देखने की अपील

उन्होंने आगे लिखा, ‘YRF लगातार ऐसी फ़्रैंचाइज़ी और बड़े पैमाने पर थिएटर वाले अनुभव बनाने की कोशिश कर रहा है, जिन्हें हमारी तारीफ़ की ज़रूरत है, न कि किसी ज़हरीली सोच या नेगेटिविटी की! तो प्लीज़, आराम से बैठिए और इस बात का जश्न मनाइए कि सिनेमाघर फिर से ज़िंदा हो रहे हैं!!! जाइए और ‘अल्फा’ देखिए और बेकार की नेगेटिव बातें पढ़ते रहना बंद कीजिए.’

करीना कपूर ने की आलिया-शरवरी की तारीफ़

वहीं दिग्गज एक्ट्रेस और आलिया की ननद करीना कपूर ने भी अल्फा की तारीफ की. उन्होंने आलिया के साथ-साथ शरवरी को भी सराहा. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना ने लिखा, ‘ज़बरदस्त काम किया है. आलिया भट्ट और शरवरी वाघ. एक्शन फ़िल्म में महिलाओं को मुख्य भूमिका में देखना बहुत अच्छा लगा. गर्ल पावर को सलाम.’ उन्होंने आगे हार्ट इमोजी भी बनाया.

पहले दिन पिटी ‘Alpha’, आलिया के सपोर्ट में खुलकर सामने आए करण जौहर और करीना कपूर

10 करोड़ से भी ओपनिंग नहीं कर पाई ‘अल्फा’

अल्फा एक स्पाई फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट सुपर एजेंट सीता के किरदार में नजर आ रही हैं. उनका साथ फिल्म में शरवरी वाघ दे रही हैं. दोनों एक्ट्रेस जबरदस्त एक्शन करती हुई नजर आईं. लेकिन, दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया है. ऐसी ही गवाही टिकट खिड़की के आंकड़ों ने भी दी. विकिपिडिया के मुताबिक 100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म पहले दिन सिर्फ 9.2 करोड़ रुपये (सैकनिल्क के मुताबिक) कमाई कर पाई है. फिल्म का हिस्सा अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे एक्टर्स भी हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment