यूपी में मारा गया एक और पति:’सिसकते हुए गुजरी रात, बेटियों ने भी छोड़ा साथ, रूबी ने अकेले ही किया था ये काम – Husband Murder In Agra Wife Hatched Plot To Murder Her Husband All By Herself Sent To Jail
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति को नींद की गोलियां खिलाकर हत्या और शव को दफनाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रूबी ने अकेले ही यह साजिश रची थी। शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। पूछताछ में उसने पति के अत्याचारों से परेशान होकर हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। पति की हरकतों से आजिज आकर रूबी ने उसे ठिकाने लगाने के लिए फिल्म और वेब सीरीज देखकर हत्या का प्लान तैयार किया था।
सिकंदरा के रेणुका धाम निवासी सुरेंद्र शर्मा (44) 18 मई से लापता थे। परिजन ने गुमशुदगी दर्ज करवा रखी थी। भाई अनिल शर्मा को मां के पेंशन खाते से रुपये निकालने का पता चला था। इसके बाद उन्होंने भाई की पत्नी रूबी से बात की थी। डर के कारण पत्नी ने शुक्रवार सुबह अनिल को पति को मारकर बाथरूम में दफनाने की जानकारी दी थी।
2 of 21
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद सूचना पर पुलिस ने बाथरूम का फर्श तुड़वाया और शव बरामद किया। रूबी को हिरासत में लिया गया। शनिवार को उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया और वहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी को सजा दिलाने के लिए पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
3 of 21
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। डीएनए जांच के लिए सैंपल फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। घटना के दिन मृतक की लोकेशन भी केस डायरी में दर्ज की जाएगी।
4 of 21
आरोपी पत्नी रूबी की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिसकते हुए गुजरी रात, बेटियों ने भी छोड़ा साथ
पुलिस हिरासत में रूबी रात भर सिसकती रही। पुलिस से बात करते हुए उसने बताया कि पति ने इस कदर परेशान कर दिया कि उसे पति के साथ रहने से जेल जाना ज्यादा ठीक लग रहा था। उसने सोचा था कि अगर बच जाएगी तो बेटियों की ठीक से परवरिश करेगी। उसे जेल जाने का अफसोस नहीं है पर बेटियों की चिंता है।
5 of 21
सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटियों से सामना हुआ तो रोने के अलावा कुछ नहीं बोल सकीं। बेटियों का कहना था कि पिता कुछ दिन से नौकरी नहीं होने के कारण अवसाद में थे। मां को उनकी हत्या नहीं करनी चाहिए थी। बेटियां अभी मृतक के बड़े भाई के घर पर ही हैं।