लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Alpha Baby Do Die Do And Welcome To The Jungle Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बॉक्स ऑफिस पर ‘अल्फा’ ने अच्छी शुरुआत की है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का कलेक्शन शुरू से काफी निराशाजनक रहा है। वीकएंड पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने एक बार छलांग लगाई है। वहीं ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।




Alpha baby do die do and welcome to the Jungle Box Office Collection

अल्फा मूवी रिव्यू
– फोटो : X


अल्फा

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की अदाकारी से सजी फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शिव रवैल के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई में मामूली उछाल आया है। दूसरे दिन इसने 11.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। पहले दिन इसने 9 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दो दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

पढ़ें ‘अल्फा’ का रिव्यू: Alpha Movie Review: ‘अल्फा’ पर दिखा ‘धुरंधर’ का असर, क्या यशराज ने की स्पाई वर्ल्ड में वापसी? पढ़ें रिव्यू

 


Alpha baby do die do and welcome to the Jungle Box Office Collection

फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’
– फोटो : सोशल मीडिया


बेबी डू डाई डू

हुमा कुरैशी की अदाकारी वाली फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे दिन इसने 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 53 लाख रुपये कमाए थे। पेड प्रीव्यू में इसने 11 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 1.34 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से इसकी कमाई काफी कमजोर है।


Alpha baby do die do and welcome to the Jungle Box Office Collection

वेलकम टू द जंगल
– फोटो : सोशल मीडिया


वेलकम टू द जंगल

‘वेलकम टू द जंगल’ की दूसरे शनिवार को कमाई बढ़ी है। इसने नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। शुक्रवार को इसने 4.50 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अब तक कुल 105 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और अरशद वारसी जैसे कलाकार हैं।


Alpha baby do die do and welcome to the Jungle Box Office Collection

कॉकटेल 2
– फोटो : X


कॉकटेल 2

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अदाकारी वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने सोलहवें दिन सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे शुक्रवार को इसने 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 91.30 करोड़ रुपये हो गया है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Kangana Ranaut:‘कोई कहता है भाैंकती हूं तो कोई…’, रामदेव से लेकर तापसी तक सब पर भड़की कंगना; जानिए क्या कहा – Kangana Ranaut Respond To Taapsee Pannu Ramdev Ashutosh Rana And Sonu Sood After Gen Z Controversial Remark

Ind Vs Arg Live:तीसरे क्वार्टर का खेल जारी, अर्जेंटीना की टीम फिलहाल 2-1 से आगे; भारत की नजरें वापसी पर – India Vs Argentina Fih Hockey World Cup 2026 Live Score Update And Key Moments Points Table Update

Sriya Reddy:कौन हैं श्रिया रेड्डी? ‘महाकाली’ के ट्रेलर में चौंकाया; प्रभास और पवन कल्याण संग कर चुकी हैं काम – Who Is Sriya Reddy Portraying Kali Maa In Mahakali Starring Akashye Khanna As Shukracharya Salaar And Og

Samuk:नया जॉनर, नया किरदार और नया चैलेंज…, साई-फाई फिल्म ‘समुक’ में धमाका करेंगे अक्षय कुमार, शूटिंग शुरू – Akshay Kumar Ambitious Alien Action Thriller Samuk Shooting Begins Produced By Vipul Amrutlal Shah

Ind Vs Sl:श्रीलंका के खिलाफ सातवें नंबर पर शतक लगाने वाले जुरेल दूसरे भारतीय, खास टैटू ने ध्यान आकर्षित किया – India Vs Sri Lanka 2nd Test Dhruv Jurel Stats Test Hundred From No.7 For India In Sri Lanka

घर से 20 Km दूर कत्ल:तीन दिन बाथरूम में पड़ी रही लाश, दो दोस्तों ने श्रेया को पकड़ा; विवेक ने काटा था गला – New Revelation In Murder Of An Msc Student In Varanasi

Leave a Comment