लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कपड़ों के साथ-साथ घर के इन कामों में भी करें आयरन का इस्तेमाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Genius Iron Hacks: घर में रखा आयरन (प्रेस) सिर्फ कपड़ों की सिलवटें हटाने के काम ही नहीं आता, बल्कि कई ऐसे काम भी कर सकता है जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता. अगर आप आयरन का सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो यह आपके कई छोटे-छोटे घरेलू काम मिनटों में आसान बना सकता है. आज हम आपको आयरन के 7 ऐसे जीनियस हैक्स बता रहे हैं जो आपके बहुत काम आएंगे.

आयरन के ये 7 जुगाड़ जानकर आप भी कहेंगे – पहले क्यों नहीं पता था (Genius Iron Hacks)

Genius Iron Hacks
आयरन हैक्स

1. कपड़ों से वैक्स हटाने में मदद

अगर कपड़ों पर मोम (वैक्स) गिर जाए तो उसके ऊपर पेपर रखकर हल्का आयरन चलाएं. वैक्स पेपर पर चिपक जाएगा और कपड़ा साफ हो जाएगा.

2. चिप्स पैकेट सील करने के लिए

खुले चिप्स या स्नैक्स पैकेट को फेंकने की जरूरत नहीं. पैकेट के किनारे पर आयरन चलाकर आप उसे दोबारा सील कर सकते हैं.

3. कॉलर और कफ को नया जैसा बनाएं

शर्ट के कॉलर और कफ पर पहले थोड़ा पानी छिड़कें, फिर आयरन करें. इससे वे बिल्कुल नए जैसे दिखेंगे.

4. कारपेट के निशान हटाएं

फर्नीचर हटाने के बाद कारपेट पर निशान रह जाते हैं. उस जगह पर गीला कपड़ा रखकर आयरन करें, निशान कम हो जाएंगे.

5. दीवार के स्टिकर हटाने में आसान

दीवार पर लगे स्टिकर को हटाने से पहले उस पर हल्का आयरन करें. गोंद नरम हो जाएगा और स्टिकर आसानी से निकल जाएगा.

6. पैंट की परफेक्ट क्रीज बनाएं

पैंट की क्रीज पर हल्का सिरका लगाकर आयरन करें. क्रीज लंबे समय तक बनी रहेगी.

7. टेबल क्लॉथ और पर्दे जल्दी प्रेस करें

बड़े कपड़ों को प्रेस करने के लिए टेबल पर कंबल बिछाकर उस पर कपड़ा फैलाएं और आयरन करें – काम जल्दी होगा.

यह भी पढ़ें: ओरेगैनो सीजनिंग को लंबे समय तक फ्रेश रखने के आसान टिप्स

The post कपड़ों के साथ-साथ घर के इन कामों में भी करें आयरन का इस्तेमाल appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment