राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला इस हफ्ते भी सुर्खियों में रहा। पूरे हफ्ते नए-नए बयान सामने आए। लंबे समय से चुप्पी साधे आरएसएस की ओर से भी इसे लेकर प्रतिक्रिया आई। दूसरी तरफ इस पूरे मामले में नए-नए खुलासे भी होते रहे। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह, विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी, राकेश शुक्ल और मिहिर रंजन मौजूद रहे।


