लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:शिक्षकों के लिए डबल खुशखबरी, कैशलेस के साथ 10 लाख शिक्षक-कार्मिकों को मिलेगा ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस कवर – Mou With Sbi Will Be Signed On July 8 Alongside Launch Of Cashless Scheme For Teachers In Presence Of Cm Yogi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग अपने शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइयां, शासकीय व अनुबंधित कार्मिक सभी को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा देने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ एमओयू करेगा। इससे विभाग के लगभग 4.50 लाख स्थायी तथा 5.50 लाख संविदा कार्मिक एसबीआई के विशेष सैलरी पैकेज में बीमा सुरक्षा से जुड़ेंगे।

यह एमओयू मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आठ जुलाई को वाराणसी में होने वाले कैशलेस चिकित्सा सुविधा व डीबीटी वितरण कार्यक्रम में होगा। प्रस्ताव के अनुसार जिन स्थायी कार्मिकों का वेतन 10 हजार रुपये से अधिक है, उन्हें 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा। 

इसके साथ ही एक करोड़ रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर, एक करोड़ रुपये का स्थायी दिव्यांगता बीमा कवर और 1.60 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलेगा। साथ ही अनहोनी की स्थिति में कार्मिकों के बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह के लिए भी एड ऑन कवर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे शिक्षकों-कर्मचारियों के परिवार को भी आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

संविदा कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ

एमओयू के तहत 10 हजार रुपये से अधिक कुल मासिक वेतन पाने वाले संविदा कार्मिकों को 30 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलेगा। स्थायी विकलांगता की स्थिति में 30 लाख तथा आंशिक विकलांगता में 15 लाख का इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा। इसके अलावा एयर एक्सीडेंट की स्थिति में 30 लाख का इंश्योरेंस कवर भी मिलेगा। किसी अनहोनी होने पर कार्मिकों के बच्चों की पढ़ाई व बेटियों के विवाह के लिए भी एड-ऑन कवर भी दिया जाएगा। वहीं 10 हजार से कम नेट मासिक वेतन पाने वाले कार्मिकों को जीरो बैलेंस खाते व रुपे डेबिट कार्ड के आधार पर 1 लाख का इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा।

एसबीआई वेतन खाताधारकों को मिलेगा खुद लाभ

एमओयू लागू होने के बाद जिन कार्मिकों के वेतन खाते पहले से भारतीय स्टेट बैंक में हैं, उन्हें एसबीआई के सैलरी पैकेज में बदला जाएगा। जिन कार्मिकों के वेतन खाते भारतीय स्टेट बैंक में नहीं हैं, उन्हें एसबीआई में वेतन खाता खोलने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे भी एमओयू के अंतर्गत उपलब्ध सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

जिलों में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सीएम की उपस्थिति में होने वाले एमओयू के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। ताकि अधिक से अधिक शिक्षक और कर्मचारी इस पहल से अवगत हो सकें। महानिदेशक ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि वे एसबीआई के स्थानीय अधिकारियों से समन्वय करके उनकी जिलों के कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही एमओयू के उद्देश्यों और उससे मिलने वाले लाभों से अवगत भी कराएं। बता दें कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सभी जिलों में लाइव किया जाएगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कौशाम्बी:पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, धमाकों से दहला मनौरी बाजार, सात की मौत, कई की हालत बेहद नाजुक – Kaushambi: Massive Fire At Firecracker Factory; Manauri Market Shaken By Explosions.

जीडीपी:वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 7.8 फीसदी की वृद्धि दर, राजकोषीय घाटा भी हुआ कम – Indian Economy Grows 7.8% In Q1 Fy27, Fiscal Deficit Narrows

स्वाइन फ्लू:कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं है खतरे में, कौन से लक्षण हो सकते हैं चेतावनी का संकेत? – H1n1 In Children Risk Know How Dangerous Is Swine Flu In Children And How To Protect Them

एक्सप्लेनर:नौसेना से जुड़ा 80% स्वदेशी तकनीक से बना Ins निपुण, हिंद महासागर में कैसे बढ़ाएगा भारत का दबदबा? – India Defence News Naval Ship Ins Nipun Diving Support Vessel Commissioned Indian Navy Features Explained News

हिमाचल में बारिश का असर:98 सड़कें बंद, 107 ट्रांसफार्मर ठप; 37 पेयजल योजनाएं प्रभावित – Himachal Rain 98 Roads Blocked 107 Transformers 37 Water Schemes 31 August 2026

शामली:अंकित के परिजनों से मिले जयंत सिंह, बोले- दो हत्यारे ढेर, बाकी पर भी होगी कार्रवाई, सरकार गंभीर – Shamli: Jayant Singh Met Ankit’s Family; Stated That Two Killers Have Been Eliminated, Action Will Be Taken

Leave a Comment