लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अली खामेनेई को श्रद्धांजलि देने पहुंचा भारत का डेलीगेशन, अता हसनैन-पवित्र मार्गेरिटा ने दी श्रद्धांजलि

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

करीबन चार महीने पहले अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अली खामेनेई का ताबूत अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. उनकी मौत के इतने वक्त बाद अब उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है. 3 जुलाई से 9 जुलाई तक उनके जनाजे को ईरान और इराक के कई शहरों में ले जाया जाएगा. इसके बाद उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा.  

भारत की तरफ से दी अली खामेनेई को श्रद्धांजलि

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती, और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के अलावा भारत सरकार का एक औपचारिक डेलीगेशन भी ईरान के राष्ट्रव्यापी शोक में शामिल हुआ है. भारत सरकार की तरफ से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए. जहां उन्होंने ईरान के शहीद नेता को श्रद्धांजलि दी. इसका वीडियो ईरान के भारतीय दूतावास ने जारी किया है. ईरान में भी बड़े पैमाने पर अपने चहेते नेता को विदाई दी जा रही है. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दर्दनाक हादसा, बस के खाई में गिरने से 40 यात्रियों की मौत, कई घायल

तेहरान में करोड़ों लोगों के शामिल होने की उम्मीद

अलजजीरा के मुताबिक, तेहरान नगर पालिका के अधिकारी अमीन तवाकलिजादेह ने बताया कि ईरान अलग-अलग शहरों में 4,5,6,7 और 8 जुलाई को शहीद खामेनेई के अंतिम संस्कार में करोड़ों लोग शामिल हो सकते हैं. राजधानी तेहरान में हमने डेढ़ से दो करोड़ की की संभावित भागीदारी को देखते हुए तैयारी की है. 

राष्ट्रपति ने की शहीद नेता के जनाजे में शामिल होने की अपील

इसके अलावा ईरान के राष्ट्रपति ने भी सभी लोगों से शहीद नेता के जनाजे में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि जब वीर ईरान इस्लाम और क्रांति के सच्चे सेवक को अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा है, तो सभी से अपील करता हूं, कि वे पूरे उत्साह , के साथ इसमें शामिल हों. पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए ग्रैंड मोसल्ला में रखा गया है. 

यह भी पढ़ें: सूरज का महाविस्फोट! X Class Solar Flare से बढ़ी चिंता, क्या धरती पर पड़ेगा असर?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले भावुक ईरान, 14 महीने की पोती के ताबूत ने भी नम कीं आंखें

इशाक डार के रिश्तेदार पर गैंगरेप की FIR दर्ज करने वाले SHO पर गिरी गाज, सस्पेंड करने के बाद हिरासत में लिया गया

Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह

ग्वादर में हुए आत्मघाती बम धमाके में मारे गए 30 पाकिस्तानी पैरामिलिट्री जवान, BLA का बड़ा दावा

खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो

खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

Leave a Comment