जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. इस बार वो अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं. फराह ने हाल ही में उस दौर को याद किया, जब उनका नाम बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल के साथ जोड़ा जाता था. उन्होंने बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते और उससे जुड़े कई खुलासे किए.
बॉबी देओल और फराह अली खान का रिश्ता
1980 के दशक के आखिर में बॉबी देओल और फराह खान अली के रिश्ते की खबरें फिल्मी मैग्जीन्स की सुर्खियां बनी थीं. बाद में जब 1990 के शुरुआती दौर में बॉबी देओल और नीलम कोठारी के रिश्ते की चर्चा शुरू हुई, तो ऐसी अफवाहें उड़ने लगीं कि नीलम की वजह से ही बॉबी और फराह का रिश्ता टूटा है. अब सालों बाद इन अफवाहों पर फराह ने खुद विराम लगा दिया है.
फराह अली खान ने अफवाहों पर लगाया विराम
विक्की लालवानी के पॉडकास्ट में फराह ने इन खबरों पर खुलकर बात की और बताया कि नीलम कोठारी की वजह से उनका और बॉबी देओल का रिश्ता नहीं टूटा था. फराह ने खुलासा किया कि जब वो 16 साल की थीं और बॉबी देओल 17 साल के थे, तब दोनों के बीच एक मासूम-सा क्रश था. ये करीब 40 साल पुरानी बात है. इसी के बाद मीडिया और फिल्मी गलियारों में दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गई थीं.
ये भी पढ़ें: कभी पेटभर खाना भी मिलना था मुश्किल, अब जीती हैं लग्जरी लाइफ, जानें भारती सिंह की नेटवर्थ
हम एक-दूसरे का हाथ पकड़ते थे…
विक्की लालवानी संग बातचीत में फराह ने कहा, ‘मुझे बॉबी पर बहुत ज्यादा क्रश था. उन्हें मुझ पर क्रश था. हम दोनों एक दूसरे को बहुत ज्यादा पसंद करते थे. इससे ज्यादा कुछ नहीं था. हम एक दूसरे का हाथ पकड़ते थे. एक-दूसरे को लेटर लिखते थे. हम बचपन के स्वीटहार्ट थे. बस इतना ही रिश्ता था. उन दिनों में डेटिंग जैसा कुछ नहीं था. मैं 16 साल की थी और बॉबी 17 के थे. उस समय हम लोग बहुत मासूम थे.’
बॉबी देओल की पत्नी की दोस्त हैं फराह अली खान
फराह ने आगे कहा, ‘आज तो ये बातें बहुत अलग तरह से देखी जाती हैं. ये किस्सा 40 साल पुराना है. अब चीजें बदल चुकी हैं. आज के समय में बॉबी मेरे बहुत कबीरी दोस्तों में से एक हैं. मैं उनकी वाइफ तान्या के भी बहुत करीब हूं. वो मेरे लिए मेरे परिवार की तरह हैं. मैं उन दोनों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हूं. मैं बहुत खुश हूं कि बॉबी और तान्या ने एक-दूसरे को चुना. वो साथ में परफेक्ट लगते हैं.’
नीलम कोठारी के बारे में क्या बोलीं फराह अली खान?
इसी इंटरव्यू में फराह ने उन अफवाहों पर भी विराम लगाया, जिसमें दावा किया गया था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी की वजह से फराह और बॉबी का ब्रेकअप हुआ था. उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल नहीं. नीलम मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं. नीलम बॉबी की जिंदगी में मेरे बाद आई थीं. मैं आज भी नीलम के करीब हूं. ब्रेकअप की कहानियों में कोई सच्चाई नही है.’
दो बच्चों की मां हैं फराह अली खान
बता दें कि फराह अली खान बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स साली हैं. वो सुजैन खान की बहन हैं. फराह की शादी डीजे अकील अली से हुई थी, लेकिन कुछ साल पहले दोनों का तलाक हो गया. फराह दो बच्चों की मां हैं.
ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘कॉकटेल 2’ का दुनियाभर में तहलका, कोविड एरा के बाद शाहिद की बनी ऐसा करने वाली पहली फिल्म


