लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pok:क्या आत्मघाती हमले में मारे गए Pak कोस्ट गार्ड के 30 से अधिक जवान? बलूच लिबरेशन आर्मी ने किया बड़ा दावा – Baloch Liberation Army Bla Claims Over 30 Pakistan Coast Guards Personnel Killed In Jiwani Fidayeen Attack

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने ग्वादर जिले के जिवानी के पनवान इलाके में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड के एक शिविर पर फिदायीन हमला किया। संगठन ने दावा किया कि इस हमले में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड के 30 से अधिक जवान मारे गए और कई अन्य घायल हुए। यह जानकारी द बलूचिस्तान पोस्ट की एक रिपोर्ट में दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, बीएलए ने दावा किया कि यह हमला शुक्रवार शाम उसके विशेष दस्ते मजीद ब्रिगेड ने किया। संगठन के मुताबिक, अत्ताउल्लाह बलूच उर्फ अजमल नाम के एक हमलावर ने विस्फोटकों से भरा माजदा ट्रक स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6:32 बजे कोस्ट गार्ड के शिविर में घुसा दिया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ।

कोस्ट गार्ड के किले को कैसे मलबे में किया तब्दील?

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने एक बयान में कहा, “इस शक्तिशाली विस्फोट के परिणामस्वरूप कोस्ट गार्ड का किले जैसा शिविर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया।” बीएलए के मीडिया विंग ‘हक्काल’ ने 43 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया है। संगठन का दावा है कि इसमें विस्फोटकों से भरा ट्रक शिविर के भीतर प्रवेश करता और उसके तुरंत बाद बड़ा विस्फोट होता दिखाई देता है। बाद में जारी किए गए वीडियो में शिविर के बड़े हिस्से के पूरी तरह नष्ट होने का दावा किया गया है।

बीएलए ने कहा कि वाहन में विस्फोट के तुरंत बाद उसके सामरिक दस्ते ‘फतेह स्क्वाड’ ने समन्वित जमीनी हमला किया। संगठन के बयान में कहा गया, “हमले के तुरंत बाद हमारे संगठन की अग्रिम इकाई फतेह स्क्वाड ने तेजी और संगठित तरीके से आगे बढ़ते हुए चारों ओर से नष्ट हो चुके शिविर पर हमला किया।” बीएलए ने दावा किया कि फतेह स्क्वाड के लड़ाकों ने बचे हुए कोस्ट गार्ड जवानों के साथ नजदीक से मुठभेड़ की और संयुक्त अभियान में 30 से अधिक जवानों को मार गिराया।

पाकिस्तानी सेना ने क्यों साधी फिदायीन हमले चुप्पी?

प्रवक्ता ने कहा, “घायलों की गंभीर स्थिति और मलबे में फंसे जवानों को देखते हुए दुश्मन के हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।” बीएलए ने कहा कि वह इस अभियान का विस्तृत ब्यौरा जल्द ही अपने आधिकारिक माध्यमों से जारी करेगा। प्रतिबंधित संगठन ने यह भी दावा किया कि “बलूचिस्तान की पूर्ण स्वतंत्रता” के अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के खिलाफ उसका सशस्त्र अभियान इसी तीव्रता से जारी रहेगा।

हालांकि, पाकिस्तान की सेना और सरकार ने जिवानी हमले में हुए नुकसान या हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि करते हुए अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुंबई पुलिस की वैन रोकने वाली रिया ने की एफआईआर वापस लेने की अपील; ऑनलाइन धमकी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की – Model Riya Ahir Approaches Mumbai Police Seeks Fir Withdrawal And Action Against Online Threat

सुभाष घई ने याद की प्रधानमंत्री मोदी से 17 साल पुरानी मुलाकात; एयरपोर्ट के पास मांगी थी जमीन; मिला था ये जवाब – When Subhash Ghai Met Then Gujarat Chief Minister Narendra Modi Director Remembers Pm Modi Encouraging Words

Vande Mataram:कांग्रेस के फैसले पर भाजपा का हमला, सुधांशु त्रिवेदी बोले- क्या पार्टी राष्ट्र से ऊपर हो गई? – Vande Mataram Row Why Did Congress Decide To Sing Only Two Stanzas? Bjp Attacks Partys Stand

Drug Smuggler Arrested:नशा तस्करी में राष्ट्रीय स्तर का पूर्व पहलवान श्योराण गिरफ्तार, दिल्ली में दबोचा गया – Former National-level Wrestler Turned Drug Smuggler Arrested After Three Years Manhunt

Duleep Trophy:बीसीसीआई ने क्यों बदला दलीप ट्रॉफी के फाइनल का वेन्यू, बंगलूरू से चेन्नई शिफ्ट करने की क्जह? – Duleep Trophy Final Moved From Centre Of Excellence In Bengaluru To Chennai Know

झारखंड परीक्षा विवाद:एक तरफ आंदोलन की जीत, दूसरी तरफ नौकरी का संकट; सफल अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का किया रुख – Jharkhand-jssc-cgl-exam-cancellation-successful-candidates-high-court

Leave a Comment