लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘चुनावी लोकतंत्र को मोदी-शाह से सबसे बड़ा खतरा’:विपक्षी दलों ने Cji को लिखा पत्र; कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए? – Electoral Democracy Faces Gravest Threat From Modi-shah Regime: Congress

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि लोकतंत्र को मौजूदा सरकार से सबसे बड़ा खतरा है। पार्टी ने यह बात उस समय कही है, जब विपक्षी दलों ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और जवाबदेही को बहाल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से कदम उठाने का आग्रह किया।

विपक्षी दलों ने सीजेआई को लिखे पत्र में क्या कहा?

विपक्षी दलों के कई नेताओं ने मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कहा कि जब संस्थागत व्यवस्था विफल हो जाती है, तो लोकतंत्र अराजकता में बदल जाता है और जब न्यायपालिका विफल हो जाती है, तो यह गणतंत्र के पूरी तरह टूटने का संकेत देता है। 

इन दलों ने आग्रह किया कि पूरी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को रोक दिया जाए और ऐसे समय में शुरू की जाए, जब अगले विधानसभा चुनाव कम से कम पांच साल दूर हो। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के कथित तौर पर गलत इस्तेमाल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, जहां जरूरी हो, वहां मतपत्रों को फिर से शुरू करने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। 

चुनावी लोकतंत्र को मोदी-शाह से खतरा: कांग्रेस


  • कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर एक पोस्ट में सीजेआई को लिखे इस पत्र को साझा किया।

  • उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की यह जिम्मेदारी है कि वह यह सुनिश्चित करे कि अन्याय न हो और चुनावों की निष्पक्षता बनी रहे।

  • उन्होंने कहा, हमारे देश के चुनावी लोकतंत्र को मोदी-शाह सरकार से सबसे गंभीर खतरा है। 

  • वेणुगोपाल ने कहा कि 28 जून को 24 विपक्षी दलों और एक निर्दलीय सांसद ने सीजेआई को पत्र लिखकर गलत एसआईआर प्रक्रिया, निर्वाचन आयोग की पक्षपाती भूमिका और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों के बारे में बताया।

  • उन्होंने कहा कि यह हमारी न्यायपालिका की जिम्मेदारी है कि वह लोकतंत्र को कार्यपालिका की मनमानी से बचाए, खासकर तब जब वह उस सांविधानिक ढांचे को ही खत्म करने पर अमादा हो, जिससे हमें हमारा लोकतंत्र मिला है। 

ये भी पढ़ें: चीन के सामने झुक रही सरकार?: कांग्रेस का दावा- चीनी कंपनियों सरकारी टेंडर में हिस्सा लेने की मिली अनुमति

पोस्ट में उन्होंने कहा, हमारे लोकतंत्र में सुप्रीम कोर्ट को अन्याय को रोकने की जिम्मेदारी दी गई है। इसलिए चुनावों की स्वतंत्रता और निष्पक्षता की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने में कि वे निष्पक्ष और स्वतंत्र प्रतीत हों, इसकी अहम भूमिका है। इसके बिना 1.4 अरब मतदाताओं के साथ हर दिन अन्याय होता रहेगा। वेणुगोपाल ने कहा, हम पारदर्शिता के लिए और इस उम्मीद में यह पत्र लिख रहे हैं कि माननीय सुप्रीम कोर्ट चुनाव प्रक्रिया की अखंडता, जवाबदेही और करोड़ों लोगों के भरोसे को बहाल करने के लिए सख्त जरूरी कदम उठाएगा। 

सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने भी एक्स पर कहा, यह अहम बात है। इंडिया ब्लॉक की पांच बैठकों के बाद यह पहली बार है, जब भाजपा के विरोधी दलों ने संयुक्त रूप से किसी पत्र या दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं। 

विपक्षी नेताओं ने कहा कि वे न्यायपालिका पर सवाल नहीं उठा रहे हैं, लेकिन अगर सभी संस्थाएं विफल हो जाएं तो लोकतंत्र गंभीर संकट में पड़ जाता है और जनता की आखिरी उम्मीद अदालतें होती हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सैफ पर हुए हमले मामले में आया अपडेट, गिरफ्तार हुए शख्स ने जताई यह इच्छा; अदालत ने अभियोजन पक्ष से मांगा जवाब – Bangladeshi Man Arrested For Stabbing Actor Saif Ali Khan Seeks To Plead Guilty

नेपाल में फिर आएगा जलप्रलय?:भीषण बाढ़ की दूसरी लहर का खतरा, जानें चीन की चेतावनी में क्या-क्या – China Says Flash Flood Disaster Caused By High-altitude Glacier Collapse In Nepal

हॉकी इंडिया का बड़ा एलान:महिला टीम को मिलेगा 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, विश्व कप में रचा इतिहास – Hi Announces 50 Lakh Cash Award For Womens Hockey Team On Historic 5th Place Finish At World Cup Know

अंकित बालियान हत्याकांड:पहली बार सामने आईं पत्नी सीमा, किए कई खुलासे; पुलिस के हाथ लगा हत्यारों का बड़ा सुराग – Singer Ankit Balian Murder Case Wife Seema Speaks Out For First Time

अचानक आई बाढ़ से त्रासदी:500 से ज्यादा मौतें, फिर भी नेपाल ने विदेशी बचाव दलों को मंजूरी नहीं दी; ऐसा क्यों? – Nepal Rejects Foreign Rescue Help After Flood south Korea India

नेपाल में बाढ़ का कहर:कीचड़ से भरी सुरंग में फंसे लोगों को सेना ने कैसे निकाला? बचाव का वीडियो आया सामने – Nepal Flood: Survivors Rescued From Mud-filled Tunnel As Army Releases Dramatic Rescue Video

Leave a Comment