लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dubai Lottery: किस्मत हो तो ऐसी! दुबई में नौकरी करने गए 2 भारतीयों की लगी लॉटरी, जीते 9.5 करोड़ रुपए

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Dubai Lottery: दुबई अपने आप में ही सपनों से भरा शहर है, यहां का नाम लेते ही लोगों के मुंह में केवल एक शब्द आता है वो है ‘पैसा’. दुबई में रहने वालों की किस्मत ऐसी चमकती है कि वो रातोंरात मालामाल हो जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही कुछ दो भारतीयों के साथ भी हुआ है. यहां रहने वाले दो भारतीयों की किस्मत ऐसी चमकी कि दोनों रातों- रात करोड़पति बन गए. आइये बताते हैं कैसे.

दुबई के प्रवासी भारतीय बने करोड़पति
दरअसल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले दो भारतीय प्रवासियों ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर (Dubai Duty Free Millennium Millionaire) ड्रॉ में 1-1 मिलियन डॉलर (करीब 9.52 करोड़ रुपये) का इनाम जीता है. इन दोनों विजेताओं का नाम है महेंदीहसनज और मोहम्मद शिबिल थय्यिल.

ये भी पढ़ें: LPG पर बड़ी खबर, गैस संकट से बिगड़ा सप्लाई चेन का गणित, क्यों कम हो रही सिलेंडरों की मांग?

कौन हैं महेंदीहसनज जमानी?
महेंदीहसनज जमानी ने मिलेनियम मिलियनेयर सीरीज 538 में 1324 नंबर का टिकट खरीदकर ये इनाम अपने नाम किया है. उन्होंने ये टिकट 26 फरवरी को ऑनलाइन खरीदा था. गल्फ न्यूज के मुताबिक खास बात ये है कि खबर लिखे जाने तक उन्हें अपनी जीत की जानकारी भी नहीं दी गई थी. 

मोहम्मद शिबिल ने कब खरीदा था टिकट?
तो वहीं दूसरे विजेता 30 वर्षीय मोहम्मद शिबिल थय्यिल दुबई में रहते हैं और शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री जोन में सेल्स की नौकरी करते हैं. मूल रूप से केरल के रहने वाले थय्यिल अक्टूबर 2025 में दुबई गए थे. उन्होंने 18 जून को ऑनलाइन टिकट खरीदा था और मिलेनियम मिलियनेयर सीरीज 548 में 4832 नंबर के टिकट से 1 मिलियन डॉलर (करीब 9.52 करोड़ रुपये) जीत लिए.

मोहम्मद शिबिल थय्यिल की हाल ही में शादी हुई है. अपनी जीत पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा, ‘आपने मेरी जिंदगी बदल दी. ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी है. दुबई ड्यूटी फ्री का बहुत-बहुत धन्यवाद’.

ये भी पढ़ें: Flight Ticket: एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा

कब शुरू हुई ये लॉटरी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिलेनियम मिलियनेयर लॉटरी की शुरुआत 1999 में हुई थी. तब से अब तक 273 भारतीय इस योजना में 1 मिलियन डॉलर का इनाम जीत चुके हैं. इन दो जीत के बाद ये संख्या और बढ़ गई है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment