लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Indra Nooyi:इंद्रा नूयी का विवादित बयान, भारत को बताया ‘अव्यवस्थित देश’; कहा- वहां मैं सीईओ नहीं बन पाती – Former Pepsico Ceo Indra Nooyi Has Ignited A Debate After Describing India As A ‘chaotic Country’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पेप्सिको की पूर्व चेयरमैन और सीईओ इंद्रा नूयी के हालिया बयान ने भारत को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने भारत को ‘अव्यवस्थित देश’ बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि ‘भारत की खूबसूरती इसी अव्यवस्था में है’। यह बातचीत उन्होंने अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस के साथ की, जहां उन्होंने भारत और चीन की तुलना करते हुए अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें- रूस के हमले से दहली यूक्रेन की राजधानी: कीव में रात भर मिसाइल-ड्रोन की गर्जना से सहमे लोग; नौ लोगों की मौत

इंद्रा नूयी ने क्या कहा?

इंद्रा नूयी ने कहा कि चीन एक ज्यादा ‘समान’ समाज है, जहां चीजें व्यवस्थित हैं और बाहर से आने वालों के लिए समझना आसान होता है। वहीं भारत की पहचान उसकी विविधता और अव्यवस्था है। उन्होंने कहा,’भारत एक अव्यवस्थित देश है। इसकी खूबसूरती इसी अव्यवस्था में है। अगर आप भारत को समझते हैं और यहां घूम चुके हैं, तो आपको यह अव्यवस्था आकर्षित करने लगती है। यह एक तरह से नशे की तरह है, जिससे आप जुड़ जाते हैं’। नूयी ने भारत की सड़कों का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां अक्सर गाय और गाड़ियां साथ दिखती हैं, जो पहली बार आने वाले लोगों को अजीब लग सकता है, लेकिन भारतीयों के लिए यह सामान्य बात है। नूयी के अनुसार, भारत में लोग ‘यह भी गुजर जाएगा’ वाली सोच अपनाते हैं और अव्यवस्था को जीवन का हिस्सा मान लेते हैं।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

नूयी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं है। उनके समर्थन में कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने भारत की सच्चाई दिखाई है। वहीं कई यूजर्स ने माना कि भारत को सफाई और सिस्टम सुधारने की जरूरत है। जबकि कुछ ने कहा कि आलोचना को सकारात्मक रूप में लेना चाहिए। वहीं उनके विरोध में कई लोगों ने उनके बयान को ‘अति सरलीकरण’ बताया। कुछ ने कहा कि चीन भी पूरी तरह व्यवस्थित नहीं है। जबकि कई यूजर्स ने कहा कि “अव्यवस्था को खूबसूरती बताना गलत है’।

अमेरिका को लेकर भी दिया बड़ा बयान

इसी बातचीत में उन्होंने अमेरिका की तारीफ करते हुए कहा कि वहां की ‘मेरिट आधारित व्यवस्था’ की वजह से ही वह इतनी बड़ी कंपनी की सीईओ बन सकीं। उन्होंने कहा,’मैं दुनिया के किसी भी दूसरे देश में, यहां तक कि भारत में भी, सीईओ नहीं बन पाती। अमेरिका में प्रतिभा को पहचान मिलती है, चाहे व्यक्ति किसी भी पृष्ठभूमि का हो’।

यह भी पढ़ें- Sick leave: इस देश में अब बिना सबूत नहीं मिलेगी सिक लीव; सरकार ने क्यों बदला वर्कप्लेस से जुड़ा नियम?

कौन हैं इंद्रा नूयी?

इंद्रा नूयी दुनिया की सबसे प्रभावशाली बिजनेस लीडर्स में गिनी जाती हैं। वह पेप्सिको की पूर्व चेयरमैन और सीईओ रह चुकी हैं और फिलहाल अमेजन के बोर्ड में शामिल हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी पर आधारित किताब माय लाइफ इन फुल भी लिखी है। इंद्रा नूयी के बयान ने एक बार फिर भारत की छवि, व्यवस्था और विकास मॉडल पर चर्चा को हवा दे दी है। जहां कुछ लोग इसे सच्चाई मानते हैं, वहीं कई लोग इसे भारत की जटिलता को गलत तरीके से पेश करना बता रहे हैं।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटा-मिस्त्री में सुलह की सुगबुगाहट:चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद बढ़ी बातचीत; किन विकल्पों पर हो रहा विचार? – Tata Mistry Settlement Talks Chandrasekaran Resignation Three Options

यूजीसी-नेट का रिजल्ट जारी:4000 से अधिक उम्मीदवार Jrf के लिए पात्र, 84 विषयों के परीक्षा परिणाम जारी – Ugc-net Results Declared Over 4000 Candidates Eligible For Jrf 84 Subjects Results Check Details

22000 करोड़ के ऋण समाधान पर विवाद:जी समूह के सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर लगाए आरोप, रिलायंस ने क्या कहा? – Subhash Chandra Reliance Mukesh Ambani 22000 Crore Loan Allegations

फ्री कोचिंग:योजनाओं को एक करने की तैयारी में केंद्र सरकार, अभी तय रोडमैप न होने से नहीं मिलता फायदा – Pm Modi Free Coaching Call Govt Preparing Schemes Consolidation Benefits Missed Due To Lack Of Defined Roadmap

नेपाल बाढ़ लाइव:जलप्रलय के बीच से जिंदा लौटे कई भारतीय, सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली आपबीती; अबतक कितनी मौतें? – Nepal Flash Floods Live Updates Casualties Indians Return Alive Death Toll Surge Search Rescue Ops Hindi News

ट्रंप को फिर झटका:डाक से मतदान वाले आदेश पर लगी रोक, प्रशासन ने फैसले के खिलाफ दायर की अपील; जज ने क्या कहा? – Trump Administration Appeals Latest Ruling Blocking His Mail Voting Order From Taking Effect

Leave a Comment